Cli

एक्टिंग के बाद हेमा मालिनी करने जा रही है ऐसा काम की मचेगा भू!चाल

Uncategorized

स्टेज पर लाइव गाना गाएंगी हेमा मालिनी। जी हा अब तक अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर फिल्मों में जादू बिखेरने वाली ड्रीम गर्ल अब स्टेज पर गाना गाएंगी।अब एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर के 60 साल पूरे होने के मौके पर ‘द ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ का हिस्सा बनने जा रही हैं. इस ग्रैंड इवेंट में वो पहली बार दर्शकों के सामने लाइव सिंगिंग करती नजर आएंगी. ये इवेंट सिर्फ एक म्यूजिकल शो नहीं होगा, बल्कि उनके पूरे फिल्मी सफर की यादों, किस्सों और सुनहरे पलों का जश्न भी बनेगा।

इस खास शाम में हेमा मालिनी अपने करियर से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव भी साझा करेंगी. बताया जा रहा है कि इवेंट को ‘लेजेंड्स की कहानी, लेजेंड्स की जुबानी’ थीम पर तैयार किया गया है, जहां दर्शकों को उनके जीवन और करियर के कई अनसुने किस्से सुनने को मिलेंगे. सबसे खास बात ये होगी कि फैंस पहली बार उनकी आवाज में लाइव परफॉर्मेंस का आनंद ले सकेंगे. इस दौरान एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के गाने गाएंगी और साथ ही एक सरप्राइज सॉन्ग भी सुनाएंगी।

इवेंट चैरिटी के लिए होगा, जो सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) की मदद के लिए है. ये इवेंट 10 जुलाई को होने वाला है. इवेंट में 15 कलाकारों का लाइव ऑर्केस्ट्रा भी खास होगा, जो कि हेमा मालिनी की फिल्मों के यादगार गानों को पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *