धर्मेंद्र और हेमा मालिनी से जुड़े वैसे तो कई किस्से है। धर्मेंद ने हेमा मालिनी के सामने प्रेम का इजहार किया और दोनों ने शादी कर ली ये तो सब जानते है। हेमा मालिनी को इस शादी के बाद बहुत तानें भी सुनने पड़े लेकिन इसके बावजूद भी हेमा मालिनी को एक पत्नी का दर्जा नहीं मिला।
शादी के बाद भी हेमा को धर्मेंद्र से अलग रहना पड़ा। ये कोई बनाया हुआ किस्सा नहीं। हेमा मालिनी ने खुद इस बात का स्वीकार किया है।हेमा मालिनी ने कहा, ‘कोई भी इस तरह की जिंदगी नहीं चाहता है. सबको अपने परिवार और बच्चों के साथ रहना पसंद आता है. कौन ही अपने परिवार से दूर रहकर भला खुश होता है नहीं, हर औरत को पति, बच्चे और एक नॉर्मल लाइफ चाहिए होती है, लेकिन कुछ वजहों से मैंने इन चीजों को अलग किया.
उन्हें इस बात का दुख नहीं है बिल्कुल भी. मैं खुश हूं कि मैंने अपने दोनों बच्चों को पाला और उन्हें बड़ा किया. बिल्कुल, धर्मेंद्र मेरे साथ हर जगह पर थे. वह उनमें से भी थे जिन्हें बच्चों की शादी की चिंता थी. मैं हमेशा उनसे कहती थी कि सब हो जाएगा.’
हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र हमेशा उनके परिवार के लिए मौजूद रहते हैं उन्होंने आगे कहा कि, हर औरत पति और बच्चों के साथ एक सामान्य परिवार की इच्छा रखती है, लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां कहीं और ले जाती हैं. इससे उन्हें बुरा नहीं लगता ना हीं उन्हें कोई नाराजगी है, वो इससे खुद संतुष्ट हैं.