हनुमान अंश जैसी एक फिल्म चाहिए इन फिल्म इंडस्ट्री वालों की अकड़ तोड़ने के लिए। 2 करोड़ में बनी फिल्म 60 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है और ज्यादा देर नहीं है फिल्म को 100 करोड़ पूरे करने में। इस फिल्म के बिजनेस से पूरा बॉलीवुड इतना हिल गया है कि बॉलीवुड के पुराने लोग जिन्होंने शुरू से ही अपनी फिल्मों में वेस्टर्न कल्चर दिखाया है। विदेश में अपनी फिल्में शूट की है। हमेशा यह कहा है
कि हम तो ग्लोबल ऑडियंस को कैटर करते हैं। सिर्फ इंडिया को नहीं हम ग्लोबल ऑडियंस तक अपनी फिल्में पहुंचाना चाहते हैं। इसीलिए हम वेस्टर्न कल्चर दिखाते हैं। इनकी फिल्मों के कांसेप्ट भी हॉलीवुड फिल्मों के कांसेप्ट से चुराए हुए लगते हैं। वो लोग अब डिवोशनल और स्पिरिचुअल थीम पर फिल्म बना रहे हैं। वेल, मैं बात कर रही हूं उस शख्स की जो इतना इंग्लिश है कि फिल्मों में तो इंग्लिश कल्चर दिखता ही है लेकिन जबान भी वो इंग्लिश ही बोलते हैं।
पूरे-पूरे अपने शोज़ भी इंग्लिश में ही करते हैं। करण जौहर उनकी कंपनी अब फिल्म बना रही है राधा और कृष्ण पर। हनुमान अंश फिल्म के बिजनेस को देखकर करण जौहर इतने बौखला गए हैं कि आज सभी तरफ मीडिया में खबर है कि करण जौहर का प्रोडक्शन हाउस अगली फिल्म जो है वो स्पिरिचुअल फिल्म बना रहा है और भगवान श्री कृष्ण और राधा पर यह फिल्म आधारित होगी। इस फिल्म का काम दिया गया है
डायरेक्टर सचिन रवि को जो इस फिल्म को लिख रहे हैं और फिल्म को डायरेक्ट भी करेंगे। इस फिल्म में भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर कंस के वध तक की कहानी दिखाई जाएगी। अब जाहिर सी बात है इतनी बड़ी फिल्म है और इस पर काम शुरू हो चुका है तो जब इस फिल्म पर काम शुरू हुआ था तब यह खबर क्यों नहीं आई? अब जब हनुमान अंश फिल्म सुपरहिट हो गई है और सभी तरफ इस फिल्म का बोलबाला है तभी यह खबर क्यों दी गई? तो जाहिर सी बात है करण जौहर अपने प्रोजेक्ट को अभी से भुनाना चाहते हैं।
उन्होंने यह डिसाइड पहले ही किया होगा लेकिन पहले इन्होंने रिवील नहीं किया। लेकिन अब जब हनुमान अंश फिल्म चल गई है और लोग भक्ति के माहौल में है। तभी करण जौहर को अपनी तरफ की यह न्यूज़ पिच करना सही लगा। यही वजह है कि यह न्यूज़ आज सभी तरफ मीडिया में है। करण जौहर ने अभी तक स्टार किड्स को ही लॉन्च किया है और जितनों को भी लॉन्च किया है उनमें से कम ही सुपरहिट हो पाए हैं, सक्सेसफुल हो पाए हैं और जो सक्सेसफुल हुए हैं, वह राधा का किरदार अच्छे से निभाएंगे या नहीं निभाएंगे, यह भी एक बड़ा सवाल है।