अभी इंडिया एंजॉय करेगा सर। वर्ल्ड में न्यूज़ जानी चाहिए। इंडिया भी इस फील्ड में आ गया है। ये है। इन सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए जानकारी कि यह एक फ्लाइंग कार है हवा में उड़ने वाली कार। इसे बनाने वाले हैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले रवि टमटा। इस फ्लाइंग कार का नाम हैपिडा स्काईनेक्स। यह वन सीटर वाली व्हीकल है जो पूरी तरह बिजली से चलती है। रवि ने इस व्हीकल का सफल ट्रायल भी पूरा कर लिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
उन्होंने इस फ्लाइंग कार को कई बरसों की रिसर्च और मेहनत के बाद तैयार किया है। आज तक से जुड़े संजय सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक रवि टमटा ने हेमवती नंदन बहुगड़ा स्टेडियम में हैपिड स्काईनेक्स की ट्रायल उड़ान भरी।
इस दौरान अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह और एसएसपी भी मौजूद थे। जैसा कि तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ट्रायल के दौरान रवि इस फ्लाइंग कार के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं और वही इस फ्लाइंग कार को कंट्रोल कर रहे हैं। प्रशासन की निगरानी में सुरक्षा के जरूरी इंतजामों के बीच ट्रायल पूरा कराया गया। रवि की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें वीडियो कॉल करके बधाई दी।
बातचीत की और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा, “आपकी यह उपलब्धि बताती है कि हमारे युवाओं में टैलेंट, इनोवेशन और वैज्ञानिक सोच की कोई कमी नहीं है।
आपकी यह कोशिश उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। विश्वास है कि आप फ्यूचर में भी अपने इनोवेशंस के जरिए साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। ऐसा सोशल मीडिया पर सीएम धामी ने लिखा है। इसके अलावा क्रिकेटर ऋषभ पंत ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि बहुत-बहुत बधाई।
क्षमता हमेशा हमेशा से ही थी। अब खुद पर विश्वास और भरोसा करने का समय आ गया है। कहने को तो कहते हैं कि स्काई इज द लिमिट। लेकिन हमारे लिए तो आसमान भी असीम है। आइए और अधिक क्षमता के साथ आगे और आगे बढ़ते हैं। ऊपर बढ़ते हैं। ऐसा ऋषभ पंत ने लिखा है। इसके अलावा सिक्योरिटी पर भी सवाल उठे कि क्या यह जो फ्लाइंग कार है यह पूरी तरह से सेफ है? तो इस पर सुनिए क्या रवि ने बताया।
इंजेक्टिंग पैराशूट अभी नहीं डाला है। पर हम इस पे इंजेक्टिंग पैराशूट डालेंगे। बटन दबाते ही पूरा खुलेगा और अगर कोई ऐसी दिक्कत होती है तो सेफली लैंड कर देगा क्योंकि 202 क्विंटल ही वेट है वि पायल है। अब जान लेते हैं कि रवि टमटा है कौन? उनकी पढ़ाई लिखाई कहां से हुई है? तो वह अल्मोड़ा में जागेश्वर धाम के पास काफिल लखन गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज गुरुनाबाद से 12वीं की पढ़ाई की।
इसके बाद उन्होंने सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने फ्लाइंग टेक्नोलॉजी और दूसरे तकनीकी विषयों पर अपनी रिसर्च जारी रखी। रवि के मुताबिक उन्होंने इस काम के लिए किसी संस्थान से कोई विशेष तरह की डिग्री या ट्रेनिंग नहीं ली थी। उन्होंने इंटरनेट और बुक्स के जरिए तकनीकी जानकारी जुटाई। करीब 13 बरस तक उन्होंने रिसर्च की। इसके बाद उन्होंने अपनी स्टार्टअप कंपनी हैपिट स्काई प्राइवेट लिमिटेड के जरिए स्काईक्स व्हीकल तैयार किया।
यह जो फ्लाइंग कार है और इसके अलावा साल 2019 में उन्होंने एक इलेक्ट्रोलाइट पंप मशीन भी बनाने का दावा किया था जो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बहुत तेजी से चार्ज कर सकती थी। उन्होंने हद्वानी में इसका डेमो भी दिया था और बताया था कि यह टेक्नोलॉजी सामान्य चार्जिंग से ज्यादा तेज और सस्ती है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने मोबाइल चार्ज करने वाले जूते, हेलीकॉप्टर के शुरुआती प्रोटोटाइप मॉडल और जंगल में काम करने वाले जो फॉरेस्ट गार्ड होते हैं, उनकी मदद के लिए जीपीएस वाली जो स्टिक होती है, यह तमाम चीजें उन्होंने बनाई हैं।
अब बात कर लेते हैं फ्लाइंग कार की। तो रवि से पहले ईप्लेन कंपनी ने टू सीटर इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का फुल स्केल मॉडल प्रोटोटाइप वो ला चुकी है और 2028 तक कमर्शियल लॉन्च करने का एम है यह आईआईटी मद्रास का प्रोजेक्ट है। यह फ्लाइंग एंबुलेंस होगा। यह फ्लाइंग कार नहीं फ्लाइंग एंबुलेंस होगा। और मैगम विंग्स वी2 एयरक्राफ्ट कंपनी है जो टू सीटर ऑटोनॉमस कार टेस्ट फ्लाइट कर चुकी है। फ्लाइट टेस्ट। तो फिलहाल दुनिया भर में जो एयर टैक्सी है, एयर कार्स हैं उसकी होड़ मची हुई है। जिसमें अमेरिका का जॉब और आर्चर एिएशन है। चीन का ईहेंग और शीपिंग एयरॉट है। जर्मनी का हेलीकॉप्टर और लिलियम है।
जापान का स्काई ड्राइव है। इनमें से जो चीन है वह दुनिया की पहली पैसेंजर एयर टैक्सी को मंजूरी दे चुका है। जबकि दुबई और अमेरिका कुछ ऐसे देश हैं जो कमर्शियल फ्लाइंग टैक्सी सर्विस शुरू करने जा रहे हैं।
और अब इस लिस्ट में एयर टैक्सी और एयर कार की बनाने वाली लिस्ट में भारत का भी नाम सामने आया है। तो यह तो पूरी जानकारी है।