Cli

करोड़पति ने ‘कुत्ता’ बनने के लिए उड़ाए 220 करोड़ ?

Uncategorized

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने ऐसा बवाल मचा रखा है जिसे देखकर लोग पहली नजर में यकीन नहीं कर पा रहे। दावा है कि जापान में रहने वाले 26 साल के करोड़पति ने खुद को कुत्ता जैसा दिखाने के लिए करीब ₹220 करोड़ खर्च कर दिए। कहा जा रहा है कि उसने कई सर्जरियां कराई और उसकी चाल ढाल अब कुत्ते जैसी हो गई है। लेकिन ठहरिए। क्या यह वाकई में ही सच है या फिर इंटरनेट पर एक ऐसी कहानी वायरल हो रही है जिसमें दावा तो बड़ा है लेकिन सबूत गायब है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स कुत्ता बना दिखाई दे रहा है और बिल्कुल कुत्ते जैसा ही लग रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि जापान के रहने वाले 26 साल के करोड़पति जासू ने खुद को कुत्ते जैसा बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए हैं। इसी के साथ पोस्ट में रकम करीब ₹220 करोड़ बताई जा रही है। सिर्फ दावा इतना ही नहीं है। वीडियो शेयर करने वाले लोगों ने यह भी दावा किया कि शख्स ने कुत्ता बनने के लिए अपनी कई सर्जरी कराई और अब यह कुत्ते की तरह चलता फिरता है और रहने की कोशिश भी कुत्तों जैसी कर रहा है।

अब यहीं से शुरू होता है हमारा फैक्ट चेक का। दरअसल सबसे पहला सवाल यह उठता है कि क्या जासू नाम के इस व्यक्ति ने सच में ₹220 करोड़ खर्च किए हैं? क्या उसकी कोई मेडिकल हिस्ट्री या सर्जरी को लेकर कोई वेरीिफाइड रिकॉर्ड मौजूद है और सबसे बड़ी बात क्या किसी विश्वसनीय न्यूज़ ऑर्गेनाइजेशन या फिर ऑफिशियली सोर्स ने इस पूरे दावे की पुष्टि की। फिलहाल जानकारी के मुताबिक इन दावों का कोई भी ठोस सबूत अभी तक नहीं मिल पाया है और इसके साथ ही इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है। इन सबके बीच कई लोग इस वीडियो को एआई फुटेज बता रहे हैं। यानी कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तो है लेकिन उस वायरल वीडियो को देखकर उसके साथ लिखी गई बातें मेल नहीं खा रही। ऐसे मामलों में एक चीज और समझनी जरूरी है। इंटरनेट पर कई बार पुराने वीडियोस और एडिटेड क्लिप को अलग-अलग घटनाओं से जोड़कर कई नई कहानी बना दी जाती हैं।

वीडियो में आदमी दिखाई दे रहा है। इसका मतलब यह तो नहीं कि कई बार जो उसके साथ जानकारी लिखी हो वह भी सही हो और इसके साथ ही कई जो जानकार हैं उनका दावा है कि यह एक कुत्ते की खास ब्रीड है जो कि विदेशों में पाई जाती है और यह भी वजह है कि ₹220 करोड़ वाला जो दावा है फिलहाल उसको लेकर भी कोई ऑफिशियली सोर्स नहीं मिल पाया है और इसके साथ ही सबसे बड़ा सवाल यह कि आखिरकार यह रकम कैलकुलेट किसने की और जासो के बारे में यह कहानी सबसे पहले आई कहां से है? यही सवाल अब वायरल स्टोरी को और ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाता है।

लेकिन फैक्ट चेक में सबसे बड़ा रूल यही होता है कि जितना बड़ा दावा उतना बड़ा सबूत भी होना चाहिए। तक किसी भरोसेमंद सोर्स से यह साबित नहीं हो जाता कि वास्तव में ₹220 करोड़ इस सर्जरी में खर्च हुए हैं। सर्जरी कराई कहां गई है और कुत्ते जैसा आदमी कहां से पैदा हो गया? यह बड़ा सवाल है। फिलहाल इसे सोशल मीडिया क्लेम के तौर पर देखा जा रहा है और यह वीडियो पूरी तरह से फेक बताई जा रही है। इन सबके बीच एक बात यह भी जरूरी है कि शोकिंग वीडियो आपकी फीड पर आए तो उसे तुरंत फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सोर्स को जरूर चेक कर लें क्योंकि इंटरनेट पर वायरल होने का मतलब सच नहीं होता। वायरल कंटेंट और सच बात दोनों अलग-अलग होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *