होटल में मृत मिला 27 साल का डायरेक्टर। 1 महीने पहले ही हुई थी शादी। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। मलयालम इंडस्ट्री में छाया मातम। 6 साल का प्यार, नई-नई शादी, साथ जीने और साथ सपने पूरे करने की कसमें। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। महज 27 साल की उम्र में डायरेक्टर बेलराज कलारिकल का निधन हो गया है। इस खबर ने उनके चाहने वालों को गहरा सदमा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेलराज 17 अक्टूबर 2026 को कोची के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए हैं।
उनके अचानक निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। लोग इस खबर को जानकर हैरान हैं। डायरेक्टर के निधन के बाद लोग लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके काम को याद कर रहे हैं। वहीं दो दिन पहले Jio Hotstar पर उनकी वेब सीरीज काफी स्क्वाड रिलीज हुई थी। इस सीरीज की रिलीज के बाद Jio Hotstar ने भी डायरेक्टर को श्रद्धांजलि दी है और इस घटना पर दुख जताया है। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि डायरेक्टर को हार्ट अटैक आया था। हालांकि उनकी मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन उनके निधन के बाद उनकी पत्नी अथरा अकेले रह गई हैं। जिनके साथ बेलराज ने एक खूबसूरत जिंदगी सोची थी। बेलराज ने 12 सितंबर 2026 को अथरा बिंदु के साथ शादी की थी। इस शादी में उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने शादी से पहले करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 6 साल की डेटिंग के बाद यह रिश्ता शादी के बंधन में बदला। लेकिन अचानक हुई उनकी मौत से सब कुछ बदल गया। जिस रिश्ते में अभी जिंदगी भर की यादें बननी थी, वह अधूरा रह गया। बेराज अपने पीछे पत्नी अथरा को अकेले छोड़ गए हैं। वहीं डायरेक्टर के निधन के बाद उनकी और अथरा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पे काफी वायरल हो रही हैं।
इसके अलावा अथरा ने अपने Instagram पर वेडिंग रिसेप्शन की फोटो भी कुछ वक्त पहले शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने दोनों के 6 साल के सफर को याद किया था। इस फोटो के साथ उन्होंने इमोशनल कर देने वाली बातें भी कही थी। आज वही तस्वीर उनके खूबसूरत रिश्ते की याद दिला रही है। अगर बेलराज की फिल्मी करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।
उन्होंने निछिल, मधुरम और दाकिनी जैसी फिल्मों में काम किया। बेलराज का जाना उनके परिवार के लिए भारी नुकसान है। उनके करीबियों, दोस्तों, सहकर्मियों और फैंस के लिए यह एक मुश्किल समय है। फिलहाल उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है।