Cli

42 की उम्र में भी कुंवारी है रणवीर की बहन, सिंगल रहकर करती है ये काम।

Uncategorized

कौन है रणवीर सिंह की बहन? खूबसूरती के मामले में दीपिका भाभी को भी छोड़ा पीछे। 42 साल की उम्र में भी नहीं की शादी। ना फिल्मों का सफर, ना कैमरों का असर। फिर भी क्या चर्चा में है दीपिका की ननंद। जब भी रणवीर सिंह का नाम आता है तो उनकी एनर्जी, स्टाइल और शानदार एक्टिंग याद आ जाती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रणवीर की एक बड़ी बहन भी है। जिनका नाम है रतिका भवनानी। वो फिल्मों में नहीं है।

साथ ही सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती। फिर भी लोग उनके बारे में जानने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। बता दें कि रतिका भनानी का जन्म 5 अगस्त 1983 को मुंबई में हुआ था।

वह रणवीर सिंह से बड़ी हैं और दोनों के बीच बहुत ही प्यारा रिश्ता है। रणबीर कई बार बता चुके हैं कि बचपन से उनकी बहन ने उन्हें बहुत प्यार दिया। घर में सब उन्हें खूब लाड प्यार से रखते थे और रतिका भी अपने छोटे भाई का हमेशा ध्यान रखती थी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि रतिका को कभी भी लाइमलाइट पसंद नहीं आई।

जहां आजकल हर कोई कैमरे और सोशल मीडिया पर दिखना चाहता है, तो वहीं रतिका हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती है। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें भी बहुत कम देखने को मिलती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रतिका अपने फैमिली बिजनेस को हैंडल करती है। वो अपने पिता के साथ ही काम करती हैं। हालांकि उन्होंने कभी फिल्मों या ग्लैमर की दुनिया में आने की कोशिश नहीं की। वह अपने काम और परिवार पर ज्यादा ध्यान देना पसंद करती हैं।

रतिका एक एनिमल लवर भी हैं। उन्हें जानवरों से बहुत प्यार है और कई मौकों पर उनके इस प्यार की झलक भी देखने को मिली है। यही बात उनकी पर्सनालिटी को और भी खास बनाती है। जब भी रतिका की कोई तस्वीर इंटरनेट पर आती है तो लोग सिंपलीसिटी और खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते। बिना किसीlदिखावे के उनका सिंपल लुक लोगों को खूब पसंद आता है। रणवीर सिंह की शादी के बाद रतिका और दीपिका पादुकोण के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग [संगीत] देखने को मिली है। फैमिली फंक्शन या खास मौकों पर दोनों साथ नजर आते हैं। लेकिन रतिका आज भी कैमरों से दूरी बनाए रखना ही पसंद करती हैं।

अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो रतिका ने कभी भी अपने रिश्तों या पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात नहीं की। उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होती रहती हैं।

लेकिन जानकारी के लिए बता दें रतिका अभी तक कुंवारी हैं। उन्होंने 42 साल की उम्र में भी शादी नहीं की। वो अपनी लव लाइफ के बारे में कभी पब्लिकली बात नहीं करती हैं। शायद यही वजह है कि रणवीर सिंह की बहन रतिका भवनानी आज भी लोगों के लिए एक मिस्ट्री बनी हुई है। ना फिल्मों में काम किया ना लाइमलाइट का सहारा लिया। फिर भी लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। सिंपल लाइफ परिवार से प्यार, जानवरों के लिए लगाव और प्राइवेट लाइफ यही उनकी असली [संगीत] पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *