Cli

धर्मेंद्र ने अपने आखरी दिनों में हेमा के लिए दिया था ख़ास मैसेज, जानकार आप रो पड़ेंगे।

Uncategorized

शोले के वीरू यानी धर्मेंद्र को आज दुनिया से अलविदा हुए भले ही आज काफी वक्त गुजर गया लेकिन ना तो हम और नहीं देओल परिवार उनको भूल पाया।

दुनिया से विदा होने के बाद अब फिर एक बार धर्मेंद्र का नाम चर्चा में आया है जब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के आखिरी मैसेज के बारे में खुलासा किया है।

हेमा मालिनी से हाल ही में धर्मेंद्र की तरफ से भेजे गए आखिरी मेसेज के बारे में पूछा गया, जिसपर एक्ट्रेस ने खुलकर जवाब भी दिया है।

हिंदी रश’ के साथ हुई हालिया बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि मुझे धर्मेंद्र जी ने कहा था कि चाहें कुछ हो जाए परिवार के साथ रहना। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र ने उनसे कहा था, ‘कितना भी काम हो लेकिन परिवार को पहले रखना है।’ हेमा ने सनी देओल और बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की।

हेमा मालिनी ने कहा कि सनी और बॉबी बहुत अच्छे लड़के हैं। उन्होंने कहा, ‘बॉबी बहुत अच्छा है, हम हमेशा साथ हैं। हम लोग पब्लिसिटी नहीं करते हैं, हम दिखावा नहीं करते। हम आपस में बहुत अच्छे से रहते हैं और अंदर से हमारा एक जुड़ाव है। हम एक हैप्पी फैमिली की तरह हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *