वैसे तो धर्मेंद्र अपने भक्त के एक बहुत ही हैंडसम एक्टर रह चुके हैं और लड़कियां इन पर बहुत ही लड्डू हुआ करती थी। लेकिन उसे वक्त में धर्मेंद्र का नाम एक एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था, नहीं यहां पर हम हेमा मालिनी की बात नहीं कर रहे हैं हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उसको अपने दौर में फिटनेस क्वीन माना जाता था।
जी हां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस अनीता राज की।अनीता ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1982 में आई फिल्म ‘प्रेम गीत’ से की थी. अपनी डेब्यू फिल्म में शानदार अभिनय से पर्दे पर छाने वाली अभिनेत्री इसके बाद धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ कई फिल्मों में नजर आईं, जिसमें ‘जरा सी जिंदगी’, ‘नौकर बीवी का’, ‘गुलामी’, ‘मजलूम’, ‘मास्टरजी’ जैसे नाम शामिल हैं.
अभिनेत्री की ‘इंसानियत के दुश्मन’ और ‘जलजला’ जैसी अन्य फिल्मों ने भी खूब तारीफें बटोरी. स्क्रीन पर लोगों को धर्मेंद्र और अनीता की जोड़ी काफी पसंद आती थी. इस दौरान दोनों के रिलेशनशिप की भी खबरें काफी सुर्खियों में रहीं. हालांकि, इस बात पर तब विराम लग गया, जब एक्ट्रेस ने साल 1986 में फिल्म निर्देशक सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली।