कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ क्लीन डाइट। आखिर क्या है उनकी क्लीन डाइट? दीपिका कक्कड़ ने अपनी हेल्थ अपडेट और फिटनेस पर खुलकर बात की और साथ ही पहली बार अपनी मां के खूबसूरत घर की झलक भी दिखाई है। ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले साल से लीवर से जूझ रही हैं। सर्जरी के बाद से वह लगातार अपनी हेल्थ अपडेट्स देती रही हैं।
ब्लॉग्स के जरिए हाल ही में अपने नए ब्लॉग में दीपिका ने फैंस की डिमांड पर अपनी मां के घर का टूर भी करा दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी हेल्थ, क्लीन डाइट और वर्कआउट रूटीन से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने ब्लॉग की शुरुआत अपनी मां के घर से की।
दीपिका ने अपने ब्लॉग की शुरुआत करते हुए कहा, “आप में से कई लोगों ने मुझसे मम्मी की बालकनी और घर ठीक से दिखाने के लिए कहा था।” लेकिन आज मैं आपको लिविंग रूम और बालकनी दोनों का टूर कराऊंगी। मैं अभी नीचे मम्मी के घर आई हूं। दीपिका की मां ने अपने लिविंग रूम को बेहद सिंपल और एलगेंट तरीके से सजाया है।
कमरे में पीले रंग का सोफा रखा है। एक कोने में डाइनिंग टेबल नजर आता है और सोफे पर पड़ा बड़ा सा प्लांट भी रखा हुआ है। लिविंग रूम का एक और कोना बड़े झूमर की वजह से बेहद खूबसूरत लग रहा था जो पिलर के पास लगाया गया था। वहां पौधों और फूलों से भी सजावट की गई। जिसने पूरे स्पेस को एलगेंट बना दिया। पास ही दीवार पर दीपिका कक्कड़, रूहान और शोएब इब्राहिम की प्यारी तस्वीर लगी थी। वहीं दीपिका और शोएब की शादी की एक बड़ी फोटो भी दीवार पर खूबसूरती से टंगी है। इसके बाद दीपिका ने अपनी मां की बालकनी की झलक दिखाई।
उन्होंने बताया कि यह जगह देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। बालकनी में रखी पेंटिंग, सजे हुए पौधे और नीचे लगी आर्टिफिशियल घास ने पूरे एरिया को एक खास लुक दिया है। दीपिका ने यह भी बताया कि यह उनकी मां और रूहान की सबसे पसंदीदा जगह है। यहां सोफा दिखाते हुए उन्होंने कहा कि दोनों अक्सर बालकनी में बैठकर खूब एंजॉय करते हैं। दीपिका ने कहा, यह मम्मी का गार्डन है। मम्मी ने इसे बेहद खूबसूरती से सजाया है। नीचे घास लगी हुई है और अगर आप इन पौधों को देखें तो सब कुछ बहुत सुंदर लगता है। जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं मम्मी को शुरू से ही घर सजाने का बहुत शौक है।
ब्लॉग में आगे दीपिका कक्कड़ ने अपनी हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। लगातार रूटीन फॉलो करने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं नई लाइफस्टाइल को लगातार फॉलो करने की कोशिश कर रही हूं।” कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब कुछ करने का मन नहीं करता। मुझे लगता है कि खुद को थोड़ा समय देना, अपने शरीर की सुनना और जरूरत पड़ने पर आराम करना बहुत जरूरी है। अगर आप लोग ऐसे ही कमेंट्स के जरिए मुझे मोटिवेट करते रहेंगे तो हम सब साथ में मोटिवेटेड रहेंगे।
कभी भी अपने शरीर को लेकर असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। एक समय ऐसा था जब मेरा वजन बढ़ गया था और मैं उसे कम करने की बहुत कोशिश कर रही थी लेकिन कर नहीं पा रही थी। ऐसे समय में इंसान खुद को लेकर बुरा महसूस करने लगता है और सोचता है कि वह अब अच्छा नहीं दिख रहा।
मैंने भी बिल्कुल ऐसा ही महसूस किया। लेकिन ए फिर एक दिन अंदर से खुद को दोबारा उठाने और आगे बढ़ने की ताकत मिल जाती है। सच कहूं तो मैं सिर्फ नॉर्मल जिंदगी जीना चाहती हूं। जिंदगी का हर दिन या हर दौर परफेक्ट नहीं हो सकता। एक-एक दिन को धीरे-धीरे जीना भी ठीक है। खुश रहिए। अपना ख्याल रखिए और वही कीजिए जिससे आपको अच्छा महसूस होता है। दीपिका ने अपनी क्लीन डाइट के बारे में बताते हुए कहा कि मैं हेल्दी खाना खाती हूं।
सही तरीके से नींद ले रही हूं और समय पर वॉक भी करती हूं। यह सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। दीपिका पहले से काफी स्वस्थ नजर आ रही हैं। उन्होंने अपना वजन भी घटा लिया है। उनके चेहरे पर वो रौनक साफ नजर आती है। तो दीपिका ने अपनी क्लीन डाइट भी बताई और पहली बार अपनी मां के घर की सारी चीजें सारे कोने खूबसूरती से सजे हुए फैंस को दिखाए।