Cli

स्टार कपल ने रखा बेटी.. का ‘UNIQUE’ नाम, जानिए क्या है मतलब ?

Uncategorized

जवान डायरेक्टर एटली ने रिवील किया बेटी का नाम। आखिर क्या है नन्ही परी के नाम का मतलब? दूसरी बार पेरेंट्स बनकर खुशी से झूमे एटली प्रिया। एटली प्रिया ने शेयर किया बेहद प्यारा पोस्ट। काफी यूनिक है मीर की छोटी बहन का नाम। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एटली की लाडली का नाम।

जी हां, जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले मशहूर डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेस को एंजॉय कर रहे हैं। पिछले महीने कपल दूसरी बार पेरेंट्स बने थे और उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया था। वहीं अब बेटी के जन्म के कुछ समय बाद आखिरकार एटली और प्रिया ने अपनी लाडली का नाम भी फैंस के साथ Instagram के जरिए रिवील कर दिया है। जो कि इस वक्त खूब सुर्खियां भी बटोर रहा है।

दरअसल एटली और प्रिया ने Instagram पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया। कपल ने अपनी बेटी का नाम मियू रखा है। इस पोस्ट में एक नन्हे से हाथ की झलक भी दिखाई दे रही है जिसने फैंस का दिल भी जीत लिया है। वहीं तस्वीर पर लिखा था एक छोटी सी जान जिसने हमारे दिल में सबसे बड़ी जगह बना ली है। इसके साथ कपिल ने कैप्शन में लिखा अब हमारे प्यार को एक नाम मिल गया है। साथ ही उन्होंने इस नाम का खूबसूरत मतलब भी बताया। एटली और प्रिया के मुताबिक म्यू का मतलब है खूबसूरती, मासूमियत और प्यार।

बस फिर क्या था यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस लगातार इस नाम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई लोगों ने इस नाम को यूनिक और बेहद प्यारा भी बताया। वहीं इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी एटली और प्रिया को ढेर सारी बधाइयां भी दी। फैंस का कहना है कि जैसे उनकी बेटी खास है, वैसे ही उनका नाम भी बेहद स्पेशल है। आपको बता दें कि एटली और प्रिया ने इसी साल जनवरी 2026 में अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी

उस दौरान कपल ने बेहद खूबसूरत फैमिली फोटोशूट्स भी शेयर किए थे जिसमें उनके बेटे मीर भी नजर आए थे। फिर अप्रैल में दोनों ने एक और पोस्ट शेयर कर बताया कि अब मीर बड़ा भाई बनने वाला है और तभी से फैंस इस गुड न्यूज़ का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि एडली और प्रिया इससे पहले जनवरी 2023 में बेटे मीर के पेरेंट्स बने थे।

मीर का नाम भी काफी चर्चाओं में रहा था क्योंकि वह शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान से इंस्पायर्ड बताया जा रहा था। एट लियोप प्रिया की लव स्टोरी भी बेहद खास रही है।

दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2014 में एक दूसरे के साथ शादी की। तब से लेकर अब तक दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े नजर आते हैं। फिलहाल अब एटली और प्रिया अपनी बेटी मियो के साथ इस नए और खूबसूरत चैप्टर को एंजॉय कर रहे हैं। जबकि फैंस भी स्टार फैमिली पर खूब प्यार लुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *