तमिलनाडु के सीएम बन गए थलापति विजय। शपथ ग्रहण में खुशी से झूमी त्रिशा कृष्णन। बनारसी साड़ी बालों में गजरा लगाए ओथ सेरेमनी में पहुंची एक्ट्रेस। विजय के माता-पिता और तृषा की वीडियोस हो रही वायरल।
बीवी बच्चों की गैर मौजूदगी से उठ रहे सवाल। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार से राजनीति का सबसे बड़ा [संगीत] चेहरा बने थलापति विजय अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। चेन्नई में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हर तरफ सिर्फ विजय का ही नाम गूंजता नजर आया। हजारों चाहने वालों की भीड़, सितारों की मौजूदगी और विजय का खास अंदाज।
ओथ सेरेमनी से बहुत से वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पूरा माहौल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। लेकिन इस पूरे इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा जिस शख्सियत की हुई वो थी एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन। जी हां, [संगीत] विजय के शपथ ग्रहण में त्रिशा की एंट्री ने सोशल मीडिया पर अलग ही हलचल मचा दी।
बनारसी साड़ी, बालों में गजरा और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लिए एक्ट्रेस जैसे ही वेन्यू पर पहुंची, कैमरे बस उन्हीं पर टिक गए। वायरल वीडियोस में त्रिशा को खुशी से झूमते, दोस्तों को गले लगाते, ताली बजाते हुए देखा जा सकता है। यही वजह है कि अब इंटरनेट पर लोग सिर्फ विजय की जीत की ही नहीं बल्कि त्रिशा की मौजूदगी और उनकी पत्नी संगीता की गैर मौजूदगी को लेकर भी जमकर बातें कर रहे हैं। जहां एक तरफ विजय की जीत का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं [संगीत] दूसरी तरफ एक और सवाल भी सोशल मीडिया पर घूमता हुआ नजर आ रहा है।
आखिर इस खास मौके पर विजय की पत्नी और बच्चे कहां थे? विजय की ओथ सेरेमनी में उनकी पत्नी संगीता और दोनों बच्चे बेटा जसन और बेटी दिव्या कहीं दिखाई क्यों नहीं दिए? जहां त्रिशा बढ़-चढ़कर पूरे इवेंट को एंजॉय करती हुई नजर आई, लेकिन करीबी रिश्तों ने एक्टर को अकेला छोड़ दिया। ओथ सेरेमनी में त्रिशा को देखकर इंटरनेट यूज़र्स के तरह-तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, संगीता मैम और बच्चे कहां हैं? एक और यूजर ने कहा हर जगह तृषा को देखकर किस-किस को चिढ़ हो रही है।
एक दूसरे यूजर ने कहा जरा सोचिए जब संगीता मैम और उनके बच्चे यह सब देखते होंगे तो उन पर क्या गुजरती होगी। [संगीत] बता दें इस ओथ सेरेमनी में विजय के माता-पिता की मौजूदगी ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। बेटे को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचता देख दोनों के चेहरे पर गर्व साफ नजर आ रहा था। पूरे शपथ ग्रहण समारोह में विजय के परिवार के बाकी सदस्य नजर आए। लेकिन पत्नी और बच्चों की गैर मौजूदगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। जैसा कि सभी जानते हैं विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक का मुद्दा अभी कोर्ट में चल रहा है।
जल्द ही दोनों का तलाक हो जाएगा। दरअसल संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे और उन्होंने कहा था कि अफेयर कई सालों से चल रहा है और इसी वजह से परिवार को बार-बार शर्मिंदा होना पड़ता है।
कहते हैं अपनी मां का साथ देते हुए बेटे जसन संजय ने पिता विजय को Instagram से भी अनफॉलो कर दिया था और बेटी दिव्या साशा ने भी मुंह मोड़ लिया था। और अब पिता थलापति विजय की ओथ सेरेमनी में ना आकर उन्होंने साबित कर दिया है कि इस पूरे विवाद में दोनों अपनी मां के साथ खड़े हैं।