कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी बीते काफी समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब सीजेपी ने नई दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में युवा सड़क पर उतरे और उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के घायल होने की खबरें हैं।
इसी बीच बीजेपी एमपी और वेटन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सीजेपी के प्रोटेस्ट पर रिएक्शन दिया है। हेमा मालिनी का कहना है कि इस तरह से विरोध प्रदर्शन से कुछ हासिल नहीं होगा। अगर कोई समस्या है तो बात करनी चाहिए। आइए बताते हैं कि एक्ट्रेस ने और क्या कहा है। दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात खुलकर कहती नजर आती हैं।
हेमा मालिनी ने सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर न्यूज़ एजेंसी ए एनआई से कहा अगर कुछ समस्या है तो सही से डिस्कस करना चाहिए। इस तरह से विरोध प्रदर्शन करने से कोई काम नहीं होगा। देश के युवाओं और एजुकेशन सिस्टम के लिए मोदी सरकार हमेशा साथ खड़ी रही है। उसके लिए बहुत काम किया है। अभी यह जो आप विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इसका कोई मतलब ही नहीं है।
मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि बात करके समस्या का समाधान करना चाहिए। छात्रों को आप शामिल कर सकते हैं। उन्हें गुमराह नहीं करना चाहिए ना। बराबर बताना चाहिए कि प्रॉब्लम क्या है। वहीं हेमा मालिनी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कोई कमेंट करने से मना कर दिया। उन्होंने कोई कमेंट करने से मना कर दिया। बताते चलें कि कॉकरोच जनता पार्टी नीट परीक्षा में धांधली का विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लगातार कर रही है। सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया था।
जिस पर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग शहरों के युवा और छात्र सुबह से राजधानी पहुंच गए और यह संख्या काफी ज्यादा हो गई। जब हालात बेकाबू हो गए तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया और आंसू के गोले छोड़े। हेमा मालिनी के इस स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।