Cli

चीन में ये कैसी तबा!ही का तूफान,सड़कों पर उमड़ा इस प्राणी का सै!लाब, जानकर चौंक जाएंगे।

Uncategorized

बावी नाम के तूफान ने चीन में जो तबाही मचाई उसका तो यह ट्रेलर भर है। बावी ने तो चीन को हिला कर रख दिया है। बावी तूफान के आने के बाद बारिश और तेज हवाओं ने कहर बरपा दिया। इतनी बारिश हुई कि कई इलाकों में बाढ़ आ गई।

शहर की सड़कों ने अचानक तूफानी समंदर का रूप ले लिया। सड़क पर आई सैलाब में गाड़ियां तिनकों की तरह बहने लगी। अब देखिए दूसरी तस्वीर। तेज धार के बीच मकान की छत पर एक आदमी फंसा है। वह मदद का इंतजार करता दिखा।

हालात इतने खराब कि कुछ इलाकों में मगरमच्छ भी बाढ़ के पानी के साथ नजर आए। कई इलाकों में सैलाब के बीच फंसे लोगों को ड्रोन की मदद से एयरलिफ्ट करके निकाला गया। हेबेई प्रांत में तो सड़कों पर 5 से 7 फीट तक पानी भर गया। घर और दुकान में भी पानी घुस गया। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। सबसे ज्यादा हैरान किया इन तस्वीरों ने।

चारों तरफ बाढ़ का पानी और उसी पानी में सैकड़ों जहरीले सांप। यह सांप रिहायशी इलाकों तक पहुंच गए। कहीं पानी में तैरते दिखे तो कहीं सड़कों पर रेंगते हुए। कहीं कोबरा फन फैलाए नजर आ रहे हैं तो कहीं खुले मैदान में इनका झुंड और कहीं खेतों में इन्होंने अपना अड्डा बना लिया।

कुछ जगहों पर तो सांप घरों के अंदर भी घुस गए हैं। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। चीन के गुआंग्शी जुआंग ऑटोनॉमस रीजन के हेंगझोऊ में भीषण बाढ़ के बीच एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म की दीवार टूट गई।

ही देखते 900 से ज्यादा सांप पानी के साथ बाहर निकल गए। इन सांपों ने कई लोगों को काटा भी। सांप के डसने से एक महिला की मौत भी हो गई। सांपों से निपटने के लिए प्रभावित इलाकों में मेडिकल और इमरजेंसी टीमों की तैनाती बढ़ा दी गई। रेस्क्यू टीमें जाल और दूसरे उपकरणों की मदद से सांपों को पकड़ने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *