Cli

बॉबी ने कराया एक्ट्रेस का ब्रेकअप,बॉयफ्रेंड ने सेट पर मचाया बवाल और फिर…

Uncategorized

बॉबी देओल ने कराया एक्ट्रेस का ब्रेकअप। एक सीन लाया हसीना की जिंदगी में तूफान। बॉयफ्रेंड ने सेट पर काटा बवाल। सालों बाद छलका दर्द। खोने वाले पति ने तोड़े सारे रिश्ते नाते। टूट कर बिखर गई 32 की एक्ट्रेस। एक वेब सीरीज, कुछ ऑन स्क्रीन सीनंस और फिर रियल लाइफ में आया ऐसा तूफान जिसने खूबसूरत रिश्ते को हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

सालों बाद अब उस एक्ट्रेस ने पहली बार बताया है कि कैसे एक रोल ने उनकी लव लाइफ को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। यहां हम बात कर रहे हैं आश्रम फेम एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी की जिन्हें दर्शकों ने बबीता भाभी के किरदार में खूब पसंद किया। बॉबी देओल के साथ उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यही सीरीज उनकी पर्सनल लाइफ के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट भी बन गई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में त्रिधा ने अपने जिंदगी के उस दर्दनाक दौर का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि जब वह आश्रम की शूटिंग कर रही थी तब उनके बॉयफ्रेंड को उनके कुछ सींस पर गंभीर आपत्ति थी। यहां तक कि वह खुद डायरेक्टर प्रकाश झा के पास पहुंच गए थे और कुछ सींस में बदलाव करने की बात कही। त्रिधा के मुताबिक उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने कहा था कि वह उनसे शादी करने वाले हैं इसलिए ऐसे सीन नहीं चाहिए। हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि सीरीज में जितनी बातें उन सीनंस को लेकर बनाई गई असल में मामला उतना बड़ा नहीं था। लेकिन अफवाओं और गलतफहमियों का असर उनके रिश्ते पर जरूर पड़ा। धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई और आखिर में उनका रिश्ता टूट कर बिखर गया।

एक्ट्रेस ने माना कि ब्रेकअप का दुख उन्हें बहुत था, लेकिन सबसे ज्यादा तकलीफ इस बात की हुई कि उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में उनका पार्टनर उनके साथ नहीं था। उन्होंने कहा कि जिंदगी किसी एक इंसान के लिए रुकती नहीं है और वक्त के साथ आगे बढ़ना ही पड़ता है। शृद्धा ने आगे कहा एक कलाकार के तौर पर किसी भी सीन को निभाना प्रोफेशन का हिस्सा होता है।

इसका किसी पर्सनल लाइफ या असली रिश्तों से कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। कलाकार अपने किरदार को निभाता है अपनी असल जिंदगी को नहीं। एक्ट्रेस ने बॉबी देओल के साथ शूट किए गए सींस के पीछे की असल तस्वीर भी साझा की। उन्होंने बताया कि स्क्रीन पर जो चीजें बेहद गंभीर या रोमांटिक लगती है, कैमरे के पीछे माहौल बिल्कुल अलग होता है। कई बार कलाकार टेक के बीच हंसीज़ाक करते हैं। बातचीत करते हैं और बिल्कुल नॉर्मल तरीके से शूट किया जाता है। यानी कि जो दर्शक पर्दे पर देखते हैं, उसके पीछे एक पूरी प्रोफेशनल टीम और तय प्रोसेस होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज इंडस्ट्री पहले से काफी बदल चुकी है। अब कलाकारों की सहमति और कंफर्ट को बहुत महत्व दिया जाता है।

अगर किसी सीन को लेकर कोई अनकंफर्टेबल महसूस करता है तो वह डायरेक्टर और टीम से खुलकर बातचीत कर सकता है। इसी बीच अब तृधा चौधरी का ब्रेकअप वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी एक्ट्रेस की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *