बेहद ही अमीर और ताकतवर इस महिला ने पहली बार दुनिया को बताया है कि भारत कैसे बदला लेता है। इस विदेशी महिला के बयान ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। आपको बता दें कि यह महिला एक बहुत बड़ी कंपनी की मालकिन है। लेकिन भारत के एक छोटे से फैसले ने कुछ ही घंटों में इसकी कंपनी की वैल्यू $500 मिलियन से लगभग शून्य कर दी।
ऐसे में यह ताकतवर महिला पहली बार दुनिया के सामने आई और बता दिया कि जब भारत बदला लेता है तो कैसे लेता है। दरअसल यह है तुर्की के एिएशन सेक्टर की एक मल्टीीनेशनल कंपनी चलेबी एिएशन की मालकिन कनान शलेबियोलू।
कनान की कंपनी चलेबी एिएशन का काम एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस का है। जिसमें मुख्य रूप से विमान से सामान और कारगो को लोड और अनलोड करना। एयरपोर्ट पर विकलांग यात्रियों के लिए विशेष सहायता पहुंचाना, चेक इन और बोर्डिंग में सहायता करना, विमान के कैबिन और शौचालयों की सफाई, विमान में खाना पीने जैसी चीजों की देखरेख करना होता है। इस महिला की कंपनी के पास दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत भारत के नौ एयरपोर्ट्स थे। लेकिन इस महिला के देश तुर्की ने भारत से की जिसकी कीमत आज यह चुका रही है। यह रो-रो कर बता रही है कि भारत ने इसकी कंपनी की कैसे धज्जियां उड़ा दी।
हैरानी की बात देखिए कि इसने टीवी पर आकर बताया है कि मैं भारत से बहुत प्यार करती थी, लेकिन एक घटना ने मुझे पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है। मुझे भारत से बहुत लगाव था। मैं तो भारत को अपना दूसरा घर मानती थी। कनान ने बताया कि हमारी कंपनी के सारे उपकरण जब्त कर लिए गए। 10,000 कर्मचारियों को एक ही दिन में दूसरी कंपनी में भेज दिया गया।
मैंने 17 साल की मेहनत के बाद जो 500 मिलियन की कंपनी बनाई थी, वह कुछ ही घंटों में बर्बाद हो गई। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह महिला बर्बाद क्यों हुई? दरअसल इसकी बर्बादी के पीछे भारत नहीं बल्कि इसका खुद का देश है। आपको याद होगा कि भारत पर हमला करने के लिए तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया था। पाकिस्तान को हथियार दिए थे। जिसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत में तुर्की का विरोध शुरू हो गया था। पाकिस्तान को तुर्की के समर्थन से पैदा हुए तनाव के बीच भारत ने चेलेबी एिएशन कंपनी का सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द कर दिया।
सुरक्षा कारणों की वजह से इस कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। उस समय इस महिला ने ना तो पाकिस्तान का विरोध किया था और ना ही अपने देश के राष्ट्रपति एरर्दवान का। लेकिन अब यह भारत को अपना दूसरा घर बता रही हैं। क्या कोई अपने दूसरे घर पर हमला करता है या हमला होते हुए देख सकता है। कनान अब टीवी पर आकर विक्टिम गॉड खेल रही हैं।
यह जो ज्ञान भारत पर बांट रही हैं, वह ज्ञान इन्हें अपने राष्ट्रपति को देना चाहिए। इन्हें अपने देश के राष्ट्रपति एरर्दवान से पूछना चाहिए कि भारत पर हमला करने के लिए पाकिस्तान की मदद क्यों की थी?