Cli

दिवाली के बीच बांग्लादेश ने भारत से कर दी बड़ी मांग, मचा घ;मासा!न

Uncategorized

जब फोकट का माल चाहिए तो इन्हें भारत याद आता है। लेकिन कोई करोड़ों रुपयों की डील करनी हो तो यह यूरोप, चाइना या अमेरिका के पास जाते तब इन्हें भारत याद नहीं आता। इसलिए मुझे इस बात से हमेशा चिढ़ाती है कि क्यों हम इन देशों को फ्री में चीजें बांटते रहते। जबकि इन्हें हमारे एहसानों की कीमत ही पता नहीं। खैर देर से ही सही लेकिन भारत अब वह कदम उठा रहा है जो पहले उठाने चाहिए थे। लेकिन आज भी देर नहीं हुई। आज भी इन देशों को अच्छा सबक सिखाया जा सकता है।

दरअसल बात बांग्लादेश की हो रही है जो एक बार फिर भारत के आगे अपनी झोली लेके खड़ा हो चुका है ताकि दिवाली के मौके पर भारत उसे कुछ दान कर दे। खबर के अनुसार बांग्लादेश को इस समय 100 से ज्यादा लोकोमोटिव यानी ट्रेन इंजन तो 3000 पैसेंजर कोच यानी बोगियों की जरूरत है जो अगर समय पर बांग्लादेश को नहीं मिलते तो बांग्लादेश का रेल नेटवर्क जो अभी जैसे तैसे चल रहा है वो पूरा का पूरा ठप पड़ जाएगा। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में इस समय सिर्फ और सिर्फ 187 लोकोमोटिव्स ही ऑपरेशनल है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेशी रेलवेेज की फ्लट में कुल 281 लोकोमोटिव शामिल है। पर इनमें से ज्यादातर लोकोमोटिव्स या तो 50 साल से भी ज्यादा पुराने हैं या फिर स्पेयर पार्ट्स की कमी की वजह से लोको शेड में धुल खा रहे हैं। 4 साल पहले जो 30 लोकोमोटिव बांग्लादेश ने साउथ कोरिया से खरीदे थे। उनमें भी आधे लोकोमोटिव्स अब नॉन ऑपरेशनल हो चुके हैं। क्योंकि वह इतने एडवांस है कि उन्हें रिपेयर करने के तक पैसे बांग्लादेशी रेलवे के पास नहीं। जब पुराने ट्रेन इंजन को ही रिपेयर नहीं कर सकते तो बांग्लादेश नए कहां से खरीदेगा? इसीलिए यह देश अब भारत से भीख मांग रहा है। खबर के अनुसार बांग्लादेशी रेलवे ने भारत से 50 लोकोमोटिव भाड़े पर मांगे। जिनका किराया वह बाद में देगा। मतलब बांग्लादेशी रेलवे के पास जब पैसेंजर्स का पैसा आएगा तब वो इसका किराया चुकाएगा और बांग्लादेश ने सिर्फ लोकोमोटिव्स ही नहीं मांगे तो इनके स्पेयर पार्ट्स और कुछ बोगियां भी मांगी है क्योंकि बांग्लादेश की ट्रेन इतनी खस्ता हालत में चल रही है कि वहां के लोग बोगियों के अंदर नहीं तो उसके ऊपर बैठकर यात्रा करते हैं। अब बांग्लादेश भारत से इसलिए दान मांग रहा है क्योंकि सारे यूरोपियन देश और अमेरिका मिला के जितने लोकोमोटिव्स एक साल में प्रोड्यूस करते हैं उतने तो भारत अकेला एक साल में मैन्युफैक्चर करता है।

पिछले साल की ही बात करें तो भारत ने 1680 लोकोमोटिव्स मैन्युफैक्चर किए थे। यह इतने लोकोमोटिव्स हैं कि इनसे बांग्लादेश की रेलवेेज आने वाली 150 साल की जरूरत को पूरा कर सकती है। यानी आप ही सोचिए कि भारत ट्रेन इंडस्ट्री में किस हद तक आगे जा चुका है। अब बांग्लादेश को लगा होगा कि भारत के पास इतने सारे ट्रेन इंजन है कि वह पुराने इंजंस को इस्तेमाल भी नहीं करता। वो ऐसे ही गराज में पड़े रहते हैं।

तो वो इंजंस हमें दिए जाए ताकि उन्हें चलाकर हम अपने रेलवे को भी बचा सकेंगे और अर्थव्यवस्था भी चला लेंगे। एक जगह पड़े रहने से अच्छा भारत इन्हें हमें देकर हमारी लाज रखे। अब मैं कहता हूं कि बांग्लादेश की यह लाज तब कहां गई थी जब आपने पिछले साल ही 1500 करोड़ बांग्लादेशी रुपयों में चाइना से 20 लोकोमोटिव्स की डील की थी। क्या यह डील भारत से नहीं की जा सकती थी या भारत ने आपको मना किया था? नहीं ना? तो अब क्यों भीख मांगने भारत के पास आए हो? अब क्यों चाइना के पास नहीं जाते? क्यों चीन से नहीं कहते कि हमें आपके पुराने ट्रेन इंजन और बोगिया दो। हमने आपसे 1500 करोड़ की डील की है।

लेकिन असलियत देखें तो चीन इन निकम्मे देशों को एक नट बोल्ट भी फ्री में नहीं देता। इसके बावजूद यह देश तलवे चाटने उसी के पास जाएंगे। लेकिन इन्हें फ्री का कुछ चाहिए तो यह भारत के पास आएंगे। बांग्लादेश ने तो साउथ कोरिया की Hyundai से भी बोगियों की डील की थी। लेकिन भारत से नहीं की। .हालांकि बाद में कोरिया ने यह डील रद्द कर दी क्योंकि बांग्लादेश के पास डील पूरी करने के लिए पैसे कम पड़ रहे थे।

वहीं अगर यह डील भारत से की होती तो भारत ने आधे पैसे लेकर भी बांग्लादेश को बोगियां सप्लाई कर दी होती। लेकिन जिनके मन में ही खोट है वो कहां सुधरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *