5 महीने में टूटी बादशाह की दूसरी शादी। रैपर ने दूसरी पत्नी संग लिया तलाक। रिश्ता तोड़ अलग-अलग हुआ कपल। सोशल मीडिया पर किया डिवोर्स का बड़ा ऐलान।
शॉकिंग खबर सुन फैंस रह गए हैरान। आखिर किस वजह से दोनों की राहें हुई अलग? जी हां, विश्वास नहीं होता, लेकिन यह खबर बिल्कुल सच है कि शादी के सिर्फ 5 महीने बाद ही राशा और उनकी दूसरी पत्नी ईशा रिखी का रिश्ता टूट गया है। कहां दोनों ने 5 महीने पहले सात फेरे लेकरएक दूसरे के साथ जन्मोंजन्म के वादे निभाए थे और वहीं अब दोनों ने खुद Instagram पोस्ट के जरिए अपनी तलाक का ऐलान कर दिया है।
सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस भी हैरान रह गए और सब यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर तलाक की असली वजह क्या है? तो चलिए आपको यह पूरा मामला विस्तार से बताते हैं। दरअसल बादशाह और ईशा रिखी ने सोमवार 31 अगस्त की देर रात अपने-अपने Instagram हैंडल पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर किया जिसमें दोनों ने साफ किया कि उन्होंने आपसी सहमति और एक दूसरे के रिस्पेक्ट के साथ अलग होने का फैसला किया है। बादशाह ने अपने बयान में कहा कि मैं और ईशा रिकी अब अलग होने और अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं। यह फैसला म्यूचुअल रेस्पेक्ट के साथ लिया गया है और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस दौरान हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा।
हम ईमानदारी से गुजारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अंदाजे ना लगाए जाएं। हालांकि तलाक के ऐलान से पहले ही दोनों के रिश्तों में दरार की खबरें सामने आने लगी थी। जुलाई के आसपास ईशा रिखी के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफखींचा था। क्योंकि ईशा ने उस दौरान बादशाह के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियोस का एक मुंटाज शेयर किया था और इसके कैप्शन ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। ईशा ने लिखा था कि हर तूफान एक सबक है। हर दुआ एक उम्मीद है। इसके साथ उन्होंने टूटे दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाई थी। और फिर ईशा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे।
हालांकि उस वक्त बादशाह और ईशा की तरफ से रिश्ते में किसीपरेशानी की कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई थी। लेकिन अब तलाक के ऐलान के बाद इस पुरानी पोस्ट को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी ने इसी साल 26 मार्च को बेहद प्राइवेट और इंटिमेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों की शादी की खबर भी सोशल मीडिया के जरिए एक वायरल फोटो से ही सामने आई थी।
ईशा की मां पूनम रिखी ने भी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसके बाद फैंस को इस रिश्ते के बारे में पता चला था। बाद में ईशा ने भी एक सोशल मीडिया सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की बात एक्सेप्ट कर ली थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बादशाह की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने जैसमीनमसीह से शादी की थी। दोनों का रिश्ता साल 2020 में खत्म हो गया था और दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी । वहीं ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। उन्होंने जट बॉयज पुट जट्टा दे अरदास और हैप्पी गो लकी जैसी फिल्मों में काम किया है।
इसके अलावा वो बॉलीवुड फिल्म नवाबजादे में भी नजर आ चुकी हैं। अब शादी के कुछ ही महीनों के बादशाह और ईशा का रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों की राहें अलगहो गई हैं। लेकिन दोनों ने अपने फैसले की असली वजह पब्लिक नहीं की है। फिलहाल दोनों की तरफ से यही अपील की गई है कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें ना लगाई जाए।