दुखों से भरी थी आशा ताई की जिंदगी। पति ने की मारपीट, प्रेगनेंसी में छोड़ना पड़ा घर। खुद की जान लेना चाहती थी सिंगर। ससुराल में हुई थी बहुत ज्यादा टॉर्चर। जब बेटी ने ले ली खुद की जान, सदमे में आ गई थी आशाताई।
बड़े बेटे की से मौत। आशा भोसले का दर्द सुन फैंस का टूट गया दिल। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनके निधन की जानकारी सिंगर के छोटे बेटे आनंद भोसले ने दी है और बताया 13 अप्रैल को उनकी मां आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इसी बीच आशा ताई की जिंदगी को लेकर हर किस्सा दोहराया जा रहा है। बता दें अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गा चुकी है आशा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियों में रही है। [संगीत] आशा के करियर और उनकी अचीवमेंट के बारे में तो लगभग सभी लोग जानते हैं। पर उनकी पर्सनल लाइफ और उनकी तकलीफों के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। रिपोर्ट्स की मानें तो आशा ने पहली शादी 16 साल की उम्र में घर से भागकर की थी। उनके पहले पति का नाम गणपत राव भोसले था जो उनके सेक्रेटरी हुआ करते थे। आशा भोसले के परिवार और बहन लता मंगेशकर को यह रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। क्योंकि वह तब सिर्फ 16 साल की थी और गणपत राव 31 साल के थे। लेकिन आशा नहीं मानी और उन्होंने घर से भागकर शादीकर ली।
हालांकि यह शादी 11 साल बाद टूट गई। कहते हैं सिंगर के साथ उनके ससुराल वाले बहुत बुरा बर्ताव किया करते थे। उनके साथ मारपीट की जाती थी। [संगीत] परेशान किया जाता था। तंग आकर आशा ने ससुराल और पति को छोड़ दिया। उस वक्त आशा ताई प्रेग्नेंट थी। दुखी होकर आशा भोसले ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया था। हालांकि उनकी बहन लता मंगेशकर और परिवार ने उन्हें संभाल लिया। इसके बाद आशा भोसले ने अपने बच्चों की जिम्मेदारी अकेले संभाली। आशा भोसले पहली शादी टूटने के बाद करीब 20 साल तक अकेली रहीं और फिर 47 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी की।
उन्होंने दूसरी शादी मशहूर म्यूजिक कंपोजर आर डी बर्मन के साथ की थी। यह सिर्फ आशा भोसले की ही नहीं बल्कि आर डी बर्मन की भी दूसरी शादी थी। पर यह साथ भी सिर्फ 14 साल तक सीमित रहा। जिसके बाद आर डी बर्मन का निधन हो गया था और वह उन्हें छोड़कर चले गए थे।बता दें सिंगर की पहली शादी से उन्हें तीन बच्चे थे। हेमंत, वर्षा और आनंद। हेमंत आशा के सबसे बड़े बेटे थे और वह भी म्यूजिक कंपोजर हुआ करते थे। पर साल 2015 में कैंसर से उनकी मौत हो गई। वहीं बेटी वर्षा भोसले एक पत्रकार थी। पर उन्होंने 2012 में कर ली।पति से तलाक के बाद वर्षा टूट गई थी। फिर कहते हैं कि वो डिप्रेशन में चली गई और एक दिन गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वहीं छोटा बेटा आनंद भोसले है जो ना सिर्फ मां आशा के करियर को मैनेज करता है बल्कि उनका रेस्टोरेंट बिजनेस भी संभालते हैं। वहीं अब मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। जिसके चलते फैंस परिवार को लगातार सांत्वना भेज रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2