Cli

तिरंगे में लिपटीं आशा भोसले,बेटे आनंद ने की ‘खास’ अपील

Hindi Post

तिरंगे से लिपटा आशा भोसले का पार्थिव शरीर। बेटे आनंद ने की लोगों से खास अपील। अंतिम दर्शन को लेकर दी अहम जानकारी। आशा ताई के निधन से टूट कर बिखर गया भोसले परिवार। पोती जनाई का रो-रो कर बुरा हाल। महाराष्ट्र के सीएम से लेकर क्रिकेट के भगवान ने किए अंतिम दर्शन।

संगीत की दुनिया एकदम से सुनी पड़ गई है जब दिग्गज सिंगर आशा भोसले तिरंगे से लिपटी हुई नजर आई। यह मंजर सिर्फ एक कलाकार का नहीं बल्कि एक युग के अंत होने जैसा है। 12 अप्रैल 2026 को उनके निधन की खबर जैसे ही सामने आई, पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। और आज 13 अप्रैल को मुंबई के दादा में शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में शाम 4:00 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें सुबह 11:00 बजे से ही आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है।

हर कोई अपनी आशा ताई को आखिरी बार देखने की ख्वाहिश लिए पहुंच रहा है। चाहे वह आम फैंस हो, फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे, खेल जगत के नामी चेहरे या फिर राजनीतिक हस्तियां। इसी बीच उनके बेटे आनंद का एक इमोशनल बयान भी सामने आया जो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपनी मां के फैंस से खास अपील की है। उन्होंने कहा है जो भी लोग उनकी मां को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं वह अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर जरूर आए। लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान भूमि में भीड़ ना लगाएं।

आशा भोसले की विदाई शांति और गरिमा के साथ होने दें। इस अपील में एक बेटे का दर्द साफ झलकता हुआ नजर आ रहा था जो अपनी मां को खो चुका है। लेकिन उनकी विदाई को भी उसी सम्मान और सुकून के साथ पूरा करना चाहता है जैसा उन्होंने जिंदगी भर लोगों को दिया है। मुंबई में इस वक्त का माहौल बेहद इमोशनल है। कहीं धीमे-धीमे उनके गाने बज रहे हैं तो कहीं लोग चुपचाप आंखों में आंसू लिए हुए खड़े हैं। कुछ फैंस हाथों में फूल लिए खामोशी से लाइन में लगे हुए हैं। तो कुछ उनके गानों की यादों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। आयशा भोसले के निधन से पूरा परिवार मानो टूट सा गया है। उनकी पोती जनाई भोसले अंतिम दर्शन के वक्त फूट-फूट कर रोती हुई नजर आई।

इसी बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ भोसले परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताया और इस कठिन समय में उनका ढांडस बंधाया। वह भी आशा ताई का पार्थिव शरीर देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाए। वहीं म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हुए थे। वहीं जब सफेद लिबाज में बॉलीवुड एक्ट्रेस तबू पहुंची तो उनके चेहरे पर उदासी साफ देखी जा सकती थी। जब बीते दिन ब्रिज कैंडी अस्पताल से आशा जी का पार्थिव शरीर घर लाया गया।

उसके कुछ ही देर बाद महाराष्ट्र के सीएम का काफिला वहां देखा गया।सीएम देवेंद्र फडनवीस अपने काफिले के साथ आशा ताई के घर पहुंचे हुए थे और उनके अंतिम दर्शन किए। इसी बीच राज ठाकरे भी आशा भोसले के घर पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन किए। साथ ही उन्हें जावेद अख्तर के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया। जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ इस मुश्किल समय में भोसले परिवार की हिम्मत बढ़ाने पहुंचे हुए थे और आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।विद्या बालन जैकी श्रोफा पद्मिनी कोहलापुरी भी आशाताई के अंतिम दर्शन के लिए आए और आज 13 अप्रैल 2026 को आशा भोसले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ परिवार की मौजूदगी में किया जाएगा जिसका साक्षी पूरा देश बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *