Cli

काम के लिए तरस रही है अर्चना पूरन सिंह! कपिल शो की वजह से नहीं दे रहा काम

Hindi Post

हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह पिछले चार दशकों से इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस एक्टिव हैं। मौजूदा समय में उनका नाम कॉमेडियन कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर जाना जाता है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अर्चना पूरन ने इस बात का खुलासा किया है कि कपिल शर्मा के शो की वजह से उन्हें मूवीज के ऑफर आने बंद हो गए हैं।

आइए जानते हैं कि अपने बयान में अभिनेत्री ने क्या-क्या कहा है। हाल ही में न्यूज़ 18 को दिए एक इंटरव्यू में अर्चना पूरन सिंह ने काम ना मिलने को लेकर खुलकर चर्चा की है। अभिनेत्री ने बताया, कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के चलते मुझे अब फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए हैं। कोई भी फिल्म मेकर्स मेरे साथ काम नहीं करना चाहता।

इस शो की वजह से मैंने कई फिल्मों के ऑफर को ठुकराया था। उन्होंने आगे कहा, “मुझे अभी भी याद है कि एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए मुझे लगभग 25 दिनों के लिए स्कॉटलैंड जाना था। जहां उस प्रोजेक्ट की शूटिंग होनी थी। लेकिन शो की लगातार शूटिंग के कारण मुझे वह ऑफर ठुकराना पड़ा। जब कपिल का शो टीवी पर आता था तब तकरीबन 100 एपिसोड शूट होते थे।

जिसकी वजह से मैं साल भर बिजी रहती थी। लेकिन ओटीटी पर आने के बाद चीजें बदल गई। अब धीरे-धीरे फिल्म मेकर्स ने मुझे काम के लिए अप्रोच करना भी बंद कर दिया। ऐसा लग रहा है कि 44 साल काम करने के बाद भी कोई भी मुझे एक्ट्रेस के तौर पर गंभीर नहीं ले रहा। अब कोई बड़ा रोल ऑफर नहीं आ रहा है। इस तरह से अर्चना पून सिंह का दर्द छलका है।

बेशक एक तरफ अर्चना पून सिंह काम ना मिलने की बातें कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी लेटेस्ट फिल्म टोस्टर भी खूब चर्चा में रही है। अभिनेता राजकुमार राव और सानिया मल्होत्रा की इस मूवी में अर्चना ने अपनी दमदार एक्टिंग की छाप छोड़ सबका दिल जीत लिया है और हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। फिल्म टोस्टर को आप oटीt प्लेटफार्म Netflix पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *