एक्टर ने परिवार से छुपाकर शादी कर ली। पति ने एक ही रात में रिश्ता तोड़ दिया। शादी के अगले ही दिन तलाक लेने का फैसला कर लिया। छोटे भाई के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा। पति का फरमान सुनकर नई-नवेली दुल्हन हैरान रह गई। उसने पूरी जिंदगी अकेले रहने का फैसला कर लिया।फिल्मी दुनिया बाहर से जितनी चमक-दमक से भरी नजर आती है। जरूरी नहीं कि सितारों की पर्सनल लाइफ भी हमेशा उतनी ही खूबसूरत हो। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिनकी प्रोफेशनल लाइफ तो कामयाबी से भरी रही, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ ने उन्हें काफी दर्द दिया। आज कहानी है ऐसी ही एक दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस की, जिनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद दर्दनाक रही।
कहा जाता है कि उनके पति ने शादी के अगले ही दिन उनसे अपना रिश्ता तोड़ लिया था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आज 71 साल की यह एक्ट्रेस अकेले ही अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। आखिर कौन है वो दिग्गज एक्ट्रेस? कौन है वो शख्स जिसने शादी के अगले ही दिन उनसे रिश्ता तोड़ लिया? तो चलिए जानते हैं इस एक्ट्रेस की कहानी के बारे में।हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मधुमालती की, जो अनुपम खेर की पहली पत्नी थीं।
वह अनुपम खेर के भाई राजू खेर के हालिया इंटरव्यू के बाद सुर्खियों में आईं। राजू खेर ने अनुपम की पहली शादी और तलाक का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शादी के ठीक बाद ही वे अलग हो गए थे।राजू खेर ने कहा सब कुछ एक ही दिन में खत्म हो गया। उन्होंने लखनऊ के एक मंदिर में शादी की थी। अगले ही दिन अनुपम यह कहकर चला गया कि वह यहां नहीं रह सकता। वे पहले कुछ दिनों के लिए शिमला आए और फिर दिल्ली चले गए।उन्होंने कहा जब वे दो से तीन साल तक रिलेशनशिप में थे, तो एक दिन मधु मालती ने खुद अनुपम से कहा, “चलो शादी कर लेते हैं।”
इस पर अनुपम ने कहा, “ठीक है, कल ही कर लेते हैं,” और उन्होंने शादी कर ली। वे शायद वहां एक-दो दिन रुके और फिर चले गए।वहीं, राजू ने यह भी खुलासा किया कि अनुपम और मधुमालती की शादी के बारे में परिवार में किसी को पता नहीं था क्योंकि शादी में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।राजू खेर ने आगे कहा अनुपम उस समय काफी सीधा-सादा था, जबकि मधु जी कुछ हद तक मजबूत महिला थीं।
उनके बीच क्या हुआ, यह सिर्फ वही जानते हैं। मैं भी इस मामले में ज्यादा दखल नहीं देना चाहता था। मैंने सोचा यह उनकी जिंदगी है और उन्हें खुद ही इसे जीना है। अगर उन्हें कभी मेरी जरूरत पड़ी, तो मैं एक भाई के तौर पर हमेशा उनके साथ रहूंगा।आपको बता दें कि मधु से शादी करने का अनुपम का फैसला अचानक नहीं लिया गया था। शादी से पहले दोनों ने लगभग 2 से 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। अनुपम खेर से शादी खत्म होने के बाद, मधुमालती ने लेखक और निर्देशक रंजीत कपूर से शादी की, जो अन्नू कपूर के भाई हैं, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला।आपको बता दें कि मधुमालती मुंबई में अकेली रहती हैं, लेकिन वह अक्सर अपने बच्चों से मिलती रहती हैं।
दो शादियों और दो तलाकों का दर्द झेल चुकीं मधुमालती अब 71 साल की उम्र में अकेले ही जिंदगी जी रही हैं। वह अपने समय की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने टीवी पर संसार, क्या हादसा क्या हकीकत, हमसफर और हसरतें जैसे शोज किए हैं।
इसके अलावा, उन्होंने गदर, गदर 2, दे दे प्यार दे और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों में काम किया है।जहां तक अनुपम खेर की बात है, मधुमालती से अलग होने के बाद, उन्होंने 1985 में किरण खेर से शादी की। यह भी एक लव मैरिज थी। अनुपम और किरण एक-दूसरे को चंडीगढ़ के डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर के दिनों से जानते थे। वे कई सालों तक दोस्त रहे और उसके बाद उन्हें प्यार हो गया।