Cli

कॉमेडियन ने एक्टर्स पर जोक किया, पुलिस 1100 किमी पकड़ने चली गई

Hindi Post

आजकल स्टैंड अप कॉमेडियंस और पुलिस केस दोनों कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। कुणाल कामरा, मुनावर फारूकी और समय रायना के बाद अब हैदराबाद बेस्ड कॉमेडियंस अनुदीप कटिकला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनुदित ने पिछले दिनों एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण पर आपत्तिजनक जोक्स क्रैक किए थे। इस दौरान उन्होंने रामचरण पर भी कुछ कमेंट किए। उनके जोक्स को पहले सोशल मीडिया पर बैकलैश मिला और अब पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है।

अनुदीप तेलुगु कॉमेडियंस ग्रुप सिली साउथ कॉमेडी क्लब के फाउंडर हैं। वो हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में अक्सर परफॉर्म करते हैं। जिस वीडियो से विवाद हुआ उसे अनुदीप ने ऐसे प्रेजेंट किया था जैसे वो फेमिनिज्म और तलाक से जुड़े स्टिग्मा पर सवाल उठा रहे हो। उन्होंने अपना सेट रामचरण से शुरू किया। इस दौरान अनुदीप ने एक तेलुगु शब्द का इस्तेमाल किया। ऐसा शब्द जिसे वैसे आदमी के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो लोगों के मुताबिक अपनी पत्नी के पैसों पर जीता हो। उन्होंने रामचरण के नेटवर्थ की तुलना उनकी पत्नी उपासना कमीने से कर दी। बता दें कि उपासना अपोलो हॉस्पिटल ट्रेन के फाउंडर प्रताप सिंह रेड्डी की पोती हैं।

यानी अनुदीप ने यह कहा कि रामचरण अपनी पत्नी के पैसों पर जीते हैं। इसके बाद उन्हें पवन कल्याण की शादी और तलाक को लेकर जोक्स शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि लोग तलाक के मामले में पवन से कुछ सीख सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी किसी भी एक्स वाइफ ने उन पर कभी अब्यूज का आरोप नहीं लगाया। उनके इस कमेंट ने पवन कल्याण के फैंस को काफी भड़का दिया।

उन्होंने हैदराबाद में स्ट्रीट कॉमेडी क्लब के बाहर अनुदीप का विरोध शुरू कर दिया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मामला गरमाता देख उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया और वहां से फरार हो गए। मगर तब तक मामला काफी बिगड़ गया था। लोगों ने इंटरनेट पर उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की डिमांड शुरू कर दी। पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के लीडर्स ने अनुदीप से कहा कि वह वीडियो जारी कर माफी मांगे। वहीं पार्टी सेक्रेटरी अकेपति सुभाषिनी ने उनके खिलाफ पुलिस केस फाइल करवा दिया। यह सब देखकर अनुदीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो रिलीज़ कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी को दुख पहुंचाना नहीं था।

अनुदीप ने इस बात पर जोर दिया कि वह फेमिनिज्म और तलाक जैसे टॉपिक्स को नॉर्मलाइज करना चाहते थे। अनुदीप अपने घर पर नहीं थे इसलिए पुलिस ने उनकी तलाशी शुरू कर दी। फोन नंबर ट्रेस करने पर पता चला कि वह प्रयागराज चले गए हैं। इसलिए आंध्र प्रदेश पुलिस उन्हें अरेस्ट करने के लिए 1100 कि.मी. दूर प्रयागराज चली गई। एफआईआर के तीन दिन बाद अनुदीप वहां अपने पिता के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। वहां से उन्हें ट्रेन के

जरिए आंध्र के काकीनाडा पुलिस स्टेशन लाया गया। अनुदीप के साथ उनके माता-पिता भी आए। उनका मानना है कि लोगों ने उनके बेटे की बात को बगैर कॉन्टेक्स्ट के देखा है। जबकि उनका इंटेंशन रामचरण या पवन कल्याण को हर्ट करना बिल्कुल नहीं था। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *