Cli

हर सुबह कैसा होता है ऐश्वर्या का रूटीन? खुद एक्ट्रेस ने बताया सच।

Uncategorized

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक हर फील्ड में परफेक्शन के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी डेली रूटीन के बारे में बात की और बताया कि उनका दिन काफी जल्दी शुरू हो जाता है।

ऐश्वर्या राय ने बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर करती हैं। किसी भी हाल में वह सुबह 5 से 5:30 बजे तक उठ जाती हैं। उन्होंने बताया कि सुबह जल्दी उठने के मामले में वो जरा भी ढील नहीं देती हैं। ऐश्वर्या राय ने कहा कि अपने काम को किसी भी परिस्थिति में हार्ड वर्क के जरिए करने में विश्वास करती हैं ना घंटे गिनती हैं कि उन्होंने कितनी देर तक काम किया है।

ऐश्वर्या ने बताया कि उनकी लाइफ काफी बिजी है। वह बहुत कम समय में काफी ज्यादा काम करने की कोशिश करती हैं। ऐश्वर्या ने कहा मेरा दिन बहुत जल्दी शुरू होता है। हर दिन कम से कम 5:30 शुरू हो जाता है। यह तो रूटीन बना हुआ है। बाकी दुनिया के लिए घड़ी 24 घंटे की होती है। लेकिन मुझे एक ही दिन में 48 घंटों का काम करना पड़ता है।

ऐश्वर्या राय की मॉर्निंग हैबिट्स में उनका स्किन केयर सबसे जरूरी चीज है। सुबह अपने शेड्यूल को फॉलो करते हुए ऐश्वर्या 5:30 बजे उठ जाती हैं। इसके बाद वह अपनी ग्लोइंग स्किन को बरकरार रखने के लिए खूब सारा पानी पीती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *