Cli

खड़ी कार में अचानक फटा ऐरबैग, हुई मौत! आप ऐसी गलती मत करना

Uncategorized

जिस एयर बैग को कार में सफर के दौरान आपकी जान बचाने के लिए बनाया गया है। वही एयर बैग अगर आपकी मौत की वजह बन जाए तो। यह सवाल इसलिए क्योंकि 25 साल के एक युवक की एयर बैग फटने से मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने [संगीत] आ गया है। यह घटना मुंबई के मीरा रोड इलाके की है। जानकारी के मुताबिक 25 साल के मोहित [संगीत] सुरेश सोनी अपनी 2009 मॉडल Honda Civic कार के पास पहुंचे और सामान्य तरीके से [संगीत] ड्राइवर सीट पर जाकर बैठ गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि कुछ सेकंड तक सब कुछ बिल्कुल नॉर्मल [संगीत] रहता है। लेकिन तभी अचानक स्टीयरिंग में लगा एयर बैग तेज धमाके के साथ खुल जाता है।

धमाके [संगीत] की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग और एक महिला घबराकर कार की ओर दौड़ पड़ते हैं। जानकारी के मुताबिक एयर बैग खुलने के दौरान उसके कवर का प्लास्टिक [संगीत] का एक टुकड़ा बेहद तेज रफ्तार से उड़कर मोहित के गले में जा धंसा। जिससे उनके गले की नसों में गंभीर चोट आई और तेजी से खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए मोहित को तुरंत भिंदर के पंडित [संगीत] भीमसेन जोशी शासीय अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक सामान्य लगने वाली घटना कुछ ही मिनटों में जानलेवा साबित हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जिस Honda [संगीत] Civic कार में यह हादसा हुआ वो साल 2009 मॉडल थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले [संगीत] कार ओवर हीट हो गई थी। इसलिए मोहित ने उसे सड़क किनारे पार्क कर दिया। बाद में जब वो दोबारा कार में [संगीत] बैठने पहुंचा तभी अचानक यह दर्दनाक हादसा हो गया।

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पुरानी कार होने की वजह से एयर बैग सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी या फिर इसके पीछे कोई और कारण है? बिना किसी [संगीत] सड़क दुर्घटना या टक्कर के एयर बैग आखिर खुला कैसे? आमतौर पर एयर बैग तभी एक्टिव होता है जब कार के सेंसर [संगीत] किसी तेज टक्कर को महसूस करते हैं। ऐसे में पार्किंग में खड़ी कार का एयर बैग अचानक खुल जाना बेहद [संगीत] असामान्य माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि एयरबैग सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी, सेंसर की गड़बड़ी, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट में कोई फौल्ट, वायरिंग में शॉर्ट सर्किट या लंबे समय से रखरखाव ना होने जैसी कोई वजह इसके पीछे हो सकती है। हालांकि इन संभावनाओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस, आरटीओ और तकनीकी विशेषज्ञ कार की फॉरेंसिक जांच [संगीत] कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि एयर बैग अपने आप क्यों खुला और आखिर इस दर्दनाक हादसे की असली वजह क्या थी। घटना के बाद काशीमेरा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। [संगीत] पुलिस ने आरटीओ और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद भी ली है।

अब कहा कि एयर बैग मॉड्यूल सेंसर इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट [संगीत] और अन्य सुरक्षा सिस्टम की बारीकी से जांच की जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि एयरबैग यह क्यों खुला। अगर जांच में किसी तरह की तकनीकी खामी, लापरवाही या मैन्युफैक्चरिंग दोष [संगीत] सामने आता है तो उसके आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी। मृतक के भाई ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष [संगीत] और गहन जांच की मांग कर दी है। उनका कहना है कि अगर किसी तकनीकी खराबी या लापरवाही की वजह से [संगीत] उनकी भाई की जान गई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कारवाई होनी चाहिए ताकि [संगीत] भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द ना झेलना पड़े। ऐसे में कुछ सेफ्टी मेजर्स हैं जिन्हें आपको भी ध्यान में रखना चाहिए। ऐसे में क्या करें? अपनी कार का समय-समय पर सर्विस सेंटर पर सर्विस और [संगीत] तकनीकी जांच कराएं। एयर बगैग, सेंसर, सीट बेल्ट और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की नियमित जांच करवाएं। अगर आपकी कार पुरानी है तो सुरक्षा सिस्टम का विशेष निरीक्षण जरूर कराएं। डैशबोर्ड पर एयर बैग वार्निंग [संगीत] लाइट जल रही है तो उसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत जांच कराएं।

कंपनी की ओर से किसी रिकॉल [संगीत] की सूचना मिले तो वाहन को तुरंत अधिकृत सर्विस सेंटर ले जाएं। हमेशा सीट बेल्ट पहनकर ही वाहन चलाएं या उसमें बैठे। ऐसे में क्या ना करें वो यह है कि एयर [संगीत] बैग वार्निंग लाइट को कभी नजरअंदाज ना करें। एयर बैग स्टयरिंग या फिर डैशबोर्ड में खुद से कोई [संगीत] बदलाव या एक्सेसरी फिट ना कराएं। लोकल या अनधिकृत गैरेज से एयर बैग सिस्टम की मरम्मत ना कराएं। खराब या दुर्घटनाग्रस्त एयरबैग को बिना बदले वाहन [संगीत] का इस्तेमाल ना करें। लंबे समय तक सर्विसिंग टालकर पुरानी कार का इस्तेमाल ना करें। किसी भी तकनीकी खराबी के संकेत मिलने पर वाहन चलाना [संगीत] जारी ना रखें। अब सबकी नजर पुलिस और आरटीओ की जांच रिपोर्ट पर है क्योंकि यही रिपोर्ट बताएगी कि यह महज [संगीत] एक तकनीकी खराबी थी या फिर इस दर्दनाक मौत के पीछे कोई और बड़ा राज छिपा है। निष्पक्ष मतलब न्यूज़ 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *