Cli

शादी से ठीक पहले TV एक्टर को मिला धोखा, पीठ पीछे लड़के बदलती रही गर्लफ्रेंड

Hindi Post

शादी से ठीक पहले प्यार में मिला सबसे बड़ा धोखा। जिसे जान से ज्यादा चाहा वही छोड़कर गई भाग। इश्क में टूटा ऐसा दिल कि बिखर गया टैलेंटेड एक्टर। काम धंधा छोड़ दर्द में दिन रात तड़पा हीरो। तो उधर बेवफा गर्लफ्रेंड ने एक दो नहीं बल्कि बदले 15-16 बॉयफ्रेंड। सालों बाद पहली बार छलका एक्टर का दर्द। तो रेहा प्यार के नाम पर धोखा, ट्रोमा और दर्द ही दर्द झेलने वाला यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि पारस कलनावत है। टीवी सीरियल अनुपमा में समर शाह का किरदार निभाने वाले 29 साल के पारस ने

अपनी [संगीत] मेहनत, एक्टिंग और पैशन के दम पर टीवी की दुनिया से लेकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की और शोहरत हासिल करने वाले पारस [संगीत] ने पर्सनल लाइफ में ऐसे दर्द का सामना किया है जिसने एक झटके में ही एक्टर की पूरी जिंदगी को पलट कर रख दिया। और हाल ही में पारस ने अपने टूटे दिल और धोखे की पूरी कहानी के बारे में खुलकर बातचीत की और अपना दर्द भी बयां किया। अपने लेटेस्ट मीडिया इंटरेक्शन में पारस कलवत ने अपने हार्ट ब्रेक, दर्द और मिले ट्रोमा को लेकर जो खुलासा किया उसे सुनने के बाद लोगों का कलेजा भी फट गया है। एक्टर ने अपनी बातचीत की शुरुआत में बताया कि वह बेहद टॉक्सिक रिश्ते में थे

और उससे उनकी जिंदगी पर बहुत बुरा असर पड़ा। आगे पारस ने पास्ट के दर्द को याद करते हुए बताया कि 2 साल तक वह तकलीफ में रहे क्योंकि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उन्हें चीट किया था। पारस कलवत ने अपनी बातचीत में कहा कि मैं अब भी इस चीज से उभरने की कोशिश कर रहा हूं। मेरा पिछला रिलेशनशिप करीब एक साल 7 महीने पहले खत्म हुआ। वो वक्त बहुत मुश्किल था। उसने मुझे धोखा दिया और बिना कोई वजह बताए या बात खत्म किए मुझे छोड़कर चली गई। एक दिन सब कुछ बिल्कुल ठीक था और अगले ही दिन वो चली गई। जब मैंने उससे वजह पूछने की कोशिश की तो मुझे कोई जवाब नहीं मिला। उसने मुझसे बस इतना कहा कि अब उसे मुझसे प्यार नहीं है। उसके बाद मैं दोबारा उसके पास नहीं गया और ना ही उससे मैंने कोई सवाल किया। मैंने खुद को पीछे खींच लिया था और करीब एक साल तक कोई काम नहीं लिया क्योंकि मैं उस बुरे दौर से गुजर रहा था। मेरे लिए वह बहुत ही मुश्किल समय था।

मैंने मंदिरों में घंटों वक्त बिताना शुरू कर दिया था। मैं काफी आध्यात्मिक हो गया था और भगवत गीता पढ़नी शुरू कर दी थी ताकि उन सवालों के जवाब ढूंढ सकूं जो मुझे उस रिश्ते से कभी नहीं मिले और उस दौर ने मुझे बहुत बदल दिया। अपनी तकलीफ के बारे में आगे बात करते हुए पारस ने यह भी बताया कि इस रिश्ते में वो शादी के सपने और अपना फ्यूचर भी देखने लगे थे और धोखा मिलने के बाद उन्हें इस सच को एक्सेप्ट करने में लंबा वक्त लगा। यही नहीं पारस इस कदर दर्द में थे कि उन्होंने देश छोड़कर बाहर जाने का फैसला लिया और इंडिया से दूर रहकर हर तरह से खुद को डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश की। पारस ने आगे इस बात का भी खुलासा किया कि मैं अपने रिश्ते [संगीत] को लेकर जितना ज्यादा ओपन था वो उतना ही इसे अपने दोस्तों और दूसरों से छुपा कर रखना चाहती थी। मुझे लगा था कि वो बस अपने करियर पर ध्यान दे रही है।

वो लोगों से कहती थी कि [संगीत] वो सिंगल है। मैं उसकी हर बात पर यकीन करने लगा था। मैं फिक्र की वजह से उसका ख्याल रखता था और उससे हालचाल पूछता था। लेकिन वो मुझ पर जासूसी करने का इल्जाम लगा देती थी। धीरे-धीरे मुझे पता लगा कि वो मेरी पीठ पीछे क्या-क्या कर रही है। मैं यहां ब्रेकअप के बाद तड़प रहा था और वहां उसके 15-16 बॉयफ्रेंड बन रहे थे। जब मैं इमोशनली स्ट्रगल कर रहा था। वो कई लड़कों के साथ इनवॉल्व थी। यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा सदमा था क्योंकि उनमें से ज्यादातर लोग मेरे जान पहचान के ही थे। तो सुना आपने किस तरह से एक धोखे ने पारस की ना सिर्फ पूरी जिंदगी को बदल दिया बल्कि एक्टर के जहन में यह दर्द आज भी जिंदा है। फिलहाल एक खुलासा तेजी से वायरल हो रहा है और सुनने के बाद चाहने वाले एक्टर को हिम्मत देते हुए नजर आ रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ए 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *