Cli

4 हज़ार की नौकरी करता है अक्षय का बेटा, दर-दर की ठोकरें खा रहा आरव!

Hindi Post

4500 की नौकरी करता है अक्षय कुमार का बेटा। काम के लिए खाता है दर-दर की ठोकरें। करोड़पति पिता के बेटे की ऐसी भी क्या मजबूरी। फिल्मों में काम करने से किया साफ इंकार। खिलाड़ी कुमार ने बताया बेटे का फ्यूचर प्लान। 8 साल से अलग रह रहा ट्विंकल खन्ना का लाडला। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की नेटवर्थ 2500 करोड़ की बताई जाती है। कहते हैं एक फिल्म के लिए खिलाड़ी कुमार ₹60 करोड़ से लेकर 145 करोड़ तक की फीस लेते हैं। एक तरफ बेशुमार दौलत के मालिक हैं अक्षय कुमार।

वहीं दूसरी तरफ उनका बेटा आरव सिर्फ ₹4500 की नौकरी कर रहा है। दर-दर की ठोकरें खा रहा है। गांव-गांव जाकर काम सीख रहा है। उन्होंने 8 साल पहले ही अपना मुंबई वाला घर छोड़ दिया था। जी हां, यह एकदम सच है और स्ट्रगल की कहानी खुद आरव के पिता अक्षय कुमार ने बताई है। 4500 की कमाई के बारे में जैसे ही फैंस ने सुना, सभी दंग रह गए। आरव किस फील्ड में काम कर रहे हैं, कहां रह रहे हैं? सब कुछ आपको विस्तार से बताते हैं।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला के प्रमोशंस में बिजी हैं जो 17 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। प्रमोशंस के दौरान एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपने बेटे आरव को लेकर खूब सारी बातें की। अपने लाडले के बारे में काफी कुछ बताया जिसे सुनने के बाद लोगों के होश उड़ गए। एक्टर ने बताया कि जब उनका बेटा सिर्फ 15 साल का था तब वह लंदन चला गया था। वहां वह खुद से अपनी जिंदगी जी रहा है। अपना रोजमर्रा का काम कुकिंग साफ-सफाई वह खुद करता है।

अक्षय ने कहा कि आरव को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है। इसके अलावा अक्षय कुमार ने अपनी ही तरह बेटे को भी मार्शल आर्ट्स में ट्रेंड किया है। फिलहाल वो लंदन में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। बातचीत के दौरान जब अक्षय कुमार से उनके बेटे आरव के साथ रिश्ते के बारे में और फिल्मों में आने के बारे में सवाल किया गया तो एक्टर ने बताया कि आरव को फिल्मों में काम नहीं करना। उसका बॉलीवुड में आने का कोई प्लान नहीं है। उन्हें फैशन इंडस्ट्री में काम करना है। अक्षय ने बताया कि उनका बेटा अब नौकरी करने लगा है। अपनी जॉब से करीब ₹4500 कमा रहा है। इन दिनों आरव अपने काम को समझने के लिए गांव-गांव में जा रहा है। फैशन और अलग तरह के प्रिंट्स को समझ रहा है जो उनके काम के लिए जरूरी है। खिलाड़ी कुमार ने आगे बताया उनके बेटे और उनमें काफी अंतर है।

लेकिन कुछ मामलों में दोनों एक जैसे भी हैं। जैसे आरव हेल्थ को लेकर, काम को लेकर काफी फोकस्ड हैं और उन्हें अपना काम बहुत पसंद भी है। बेटे आरव के साथ रिश्ते को लेकर अक्षय ने यह भी बताया कि उनकी पेरेंटिंग में वह किसी तरह का लेक्चर नहीं देते। बस एक्टर ने एक ही बात अपने बेटे को सिखाई है कि कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना। बता दें, आरव का जन्म 2002 में हुआ था। वह अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के सबसे बड़े बेटे हैं। 15 साल की उम्र में वह हायर स्टडीज के लिए विदेश चले गए थे और फिलहाल लंदन में फैशन की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी छोटी बहन नितारा जिसका जन्म 2012 में हुआ था। अक्सर ट्विंकल के सोशल मीडिया पेजेस पर वह नजर आ जाती हैं। जबकि आरव लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *