Cli

शूटिंग के बीच खान एक्टर का निधन! खान-खानदान को लगा सदमा!

Uncategorized

सोहेल खान का अचानक निधन। मनोरंजन जगत में शोक की लहर। शूटिंग के दौरान पड़ा दिल का दौरा। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित। खान परिवार गहरे सदमे में। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल। इस पर विश्वास करना मुश्किल है। जो अभिनेता सुबह तक अपने सहकर्मियों के साथ हंस-बोल रहा था, कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर ने सभी को अंदर तक झकझोर दिया।मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेता सोहेल खान के निधन की खबर ने उनके परिवार और प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया है। 66 वर्ष की आयु में सोहेल खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।बांग्लादेशी अभिनेता सोहेल खान के लिए 24 नवंबर की सुबह किसी भी अन्य दिन की तरह ही शुरू हुई थी। वे अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए बांग्लादेश के बोगरा आए थे।

वे पिछले कुछ दिनों से फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे और पूरी टीम के साथ एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी बीच, सोहेल खान की मौत की खबर ने पूरी फिल्म टीम को स्तब्ध कर दिया। जिस शख्स के साथ कुछ ही देर पहले हर कोई हंस रहा था, वह अब उनके बीच नहीं रहा।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्देशक और निर्माता ने व्यक्तिगत रूप से अभिनेता के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे सोहेल खान ने होटल में नाश्ता किया। इस दौरान वे पूरी तरह सामान्य थे। लेकिन नाश्ते के कुछ ही देर बाद, जब वे अपने कमरे में गए, तो उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।अभिनेता की हालत बिगड़ते ही उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। टीम को उम्मीद थी कि शायद डॉक्टर उनकी जान बचा लेंगे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब 9:30 बजे सोहेल खान की जीवन यात्रा हमेशा के लिए समाप्त हो गई। महज एक घंटे के भीतर खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

वहां मौजूद लोगों के लिए इस सच पर यकीन करना बेहद मुश्किल था।बांग्लादेशी अभिनेता सोहेल खान का आकस्मिक निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि बांग्लादेशी मनोरंजन उद्योग के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है। वे करीब दो दशकों से फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया में सक्रिय थे। अपनी दमदार प्रतिभा से उन्होंने प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। उन्होंने ‘गोलाप जामुन’, ‘फैमिली क्राइसिस’, ‘लीडर’ और ‘जंगली’ जैसे प्रोजेक्ट्स से अपनी एक अलग पहचान बनाई।सोहेल खान को आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंतू नगर’ में देखा गया था। वे अपनी अगली फिल्म ‘नसीब’ को लेकर भी काफी व्यस्त थे। लेकिन दुख की बात है कि जिस फिल्म पर वे इतने उत्साह के साथ काम कर रहे थे, वह उनके जीवन का अंतिम प्रोजेक्ट बन गई। कहा जाता है कि कलाकार हमेशा उन किरदारों के जरिए जीवित रहते हैं जो वे पर्दे पर निभाते हैं। सोहेल खान भी अपनी फिल्मों, टीवी शोज और यादगार अभिनय के जरिए हमेशा अपने प्रशंसकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।ब्यूरो रिपोर्ट E24।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *