Cli

किडनी की बीमारी से हुआ पति का निधन, सास ने एक्ट्रेस पर किया अत्या;चा!,नही देख पाई जनाजा

Uncategorized

दूसरी शादी में एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़। किडनी फेलियर से गई पति की जान तो ससुराल वालों ने बहू को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार। दुख की घड़ी में छीना बहू का आखिरी हक। अंतिम संस्कार से रखा दूर, नहीं देख पाई पति का चेहरा।

बॉलीवुड की चकाचौंध से भरी दुनिया में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिनकी जिंदगी बाहरी तौर पर तो काफी रोशन लगती है लेकिन इसके भीतर दर्द और अंधेरा छुपा होता है। कुछ ऐसी ही कहानी है ज़ीनत अमान की भी। 70 के दशक की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस जिनकी अदाओं पर हर कोई फिदा था।

आज 75 साल की उम्र में भी ज़ीनत का जलवा बरकरार है। उनकी जिंदादिली की दाद हर कोई देता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि ज़ीनत ने अपनी जिंदगी में वो दर्द भरा दौर भी देखा है जिसके सदमे से वो आज तक उबर नहीं पाई हैं। जब ज़ीनत की शादीशुदा जिंदगी तबाह हो रही थी तभी उन्हें अपने पति को खोने का दुख सहना पड़ा था। ऊपर से सितम ये कि ससुराल वालों ने भी ज़ीनत पर जुल्म ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने ही पति और बच्चों के पिता के अंतिम संस्कार से उन्हें दूर रहना पड़ा।

यहां तक कि आखिरी बार पति का चेहरा देखने की इजाजत भी ज़ीनत को नहीं दी गई। अपने इस दर्द का खुलासा खुद ज़ीनत ने एक इंटरव्यू में किया था। बता दें कि साल 1985 में ज़ीनत ने एक्टर मजहर खान से शादी की थी। एक्टर संजय खान से तलाक के बाद ज़ीनत की ये दूसरी शादी थी। उन्हें लगा कि मजहर उनकी जिंदगी खुशियों से भर देंगे लेकिन हुआ उम्मीद से उल्टा। शादी के शुरुआती दिनों में ही उन्हें मजहर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चल गया था। उस वक्त वो प्रेग्नेंट थी। पति के धोखे से वो बुरी तरह टूट गई थी लेकिन तब अपने होने वाले बच्चे के लिए उन्होंने मजहर को दूसरा मौका दिया और शादी टूटने से बचाने की कोशिशें करती रहीं। हालांकि ज़ीनत की मुश्किलें कम नहीं हुई। शादी के कुछ सालों बाद मजहर बीमार रहने लगे। ज़ीनत ने इंटरव्यू में बताया था कि मजहर खान को किडनी का गंभीर इंफेक्शन हो गया था।

तब ज़ीनत ने अपना फिल्मी करियर दांव पर लगा दिया और दिन-रात एक करके अपने पति की सेवा में जुट गईं। सालों तक हॉस्पिटल के चक्कर काटने और ज़ीनत की तमाम कोशिशों के बावजूद मजहर की हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती चली गई। मजहर को पेन किलर्स खाने की लत लग चुकी थी, जिसके चलते उनकी तबीयत और भी ज़्यादा बिगड़ गई थी। इस बीच दोनों के रिश्ते इतने खराब हो गए कि ज़ीनत ने तलाक की अर्ज़ी तक दाखिल कर दी थी। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। तलाक का फैसला आने से पहले ही साल 1998 में किडनी फेलियर की वजह से मजहर खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मजहर की मौत के बाद ज़ीनत को एक और झटका लगा जब उनकी सास और ननद ने उन्हें मजहर के अंतिम संस्कार में भी शामिल होने की इजाज़त नहीं दी।

इस बारे में बताते हुए ज़ीनत ने कहा था कि सबसे बुरा यह था कि वो मुझे आखिरी बार देखने की इजाज़त भी नहीं दे रहे थे। उनकी मां और बहन उन्हें छोड़ने के लिए मुझे सज़ा देने की कोशिश कर रहे थे। एक बुरी फिल्म की तरह था क्योंकि वो एक ऐसे व्यक्ति थे जिसे मैंने अपनी ज़िंदगी के कई साल दिए थे। वो मेरे बच्चों के पिता थे और जब मैंने पूछा कि क्या मैं आ सकती हूं, मुझे कहा गया नहीं, तुम नहीं आ सकती।

तुम अपनी अंतिम श्रद्धांजलि देने नहीं आ सकती। इसके साथ ही ज़ीनत ने एक और गंभीर आरोप लगाया था। उनके मुताबिक सास और ननद ने मजहर की संपत्ति का पूरा पैसा अपने पास रख लिया था। यहां तक कि उनके बच्चों को भी पिता की संपत्ति में से कुछ नहीं मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *