सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी। बाबा सिद्दीकी मामले के आरोपी का नाम आया सामने। बॉलीवुड में फैली भारी चिंता। सेलेब्स के बीच फिर लौटा डर का माहौल। करीना-पटौदी परिवार की सुरक्षा को लेकर बड़ा तनाव।बॉलीवुड में एक बार फिर डर का माहौल छा गया है। टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद फिल्म सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जहां कई सेलेब्स की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी, वहीं अब खबर आई है
कि पटौदी के नवाब सैफ अली खान को धमकी मिली है। जी हां, इस बार करीना कपूर के पति सैफ अली खान को निशाना बनाया गया है। और हैरानी की बात यह है कि इस धमकी के मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के एक वांछित आरोपी का नाम सामने आ रहा है। इसके बाद मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। तो आइए आपको समझाते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और इस धमकी के पीछे किसका हाथ होने का शक है।दरअसल, मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सैफ अली खान को धमकी मिली है और इसमें बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांछित आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने जीशान अख्तर का नाम लिया, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या वाकई जीशान ने ही यह धमकी दी है या कोई और उसका नाम इस्तेमाल करके दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है। अब जीशान अख्तर का नाम सामने आने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। जांच एजेंसियां डिजिटल सबूतों की जांच कर रही हैं और धमकी के पीछे के असली मकसद का पता लगाने की भी कोशिश कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है
कि क्या इस मामले में कोई गैंग शामिल है या कोई फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके बॉलीवुड सितारों को निशाना बना रहा है। फिलहाल, धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इस बीच, सैफ अली खान अकेले ऐसे स्टार नहीं हैं जिन्हें हाल के दिनों में धमकियां मिली हैं। इससे पहले अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकी भरे संदेश मिलने की खबरें सामने आई थीं। बताया गया था कि आरोपी का किसी गैंग से सीधा संबंध नहीं था और वह कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कलाकारों को धमकाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को शक था कि उसने इंटरनेट से सेलेब्स के नंबर हासिल किए थे और उन्हें डराने वाले संदेश भेजे थे।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैफ अली खान पर पहले भी एक गंभीर हमला हो चुका है। 16 जनवरी 2025 को हमलावरों ने उनके बांद्रा स्थित घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया था। इस हमले में सैफ को गर्दन और पीठ समेत अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी हुई थी। इसे देखते हुए, उन्हें धमकी मिलने की खबर ने उनके प्रशंसकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इस धमकी के पीछे असली व्यक्ति कौन है।ब्यूरो रिपोर्ट E24