Cli

सलमान के साथ काम करने वाले एक्टर का दिल की बीमारी से हुआ निधन,नाम चौंका देगा।

Uncategorized

जिस पिता की उंगली पकड़ कर कभी बच्चों ने चलना सीखा। आज उसे पिता की तस्वीर सीने से लगाकर उन्हें जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। जिस पिता के कंधों पर बैठकर दुनिया को देखा। आज उसी पिता को हमेशा के लिए विदा करते हुए इन मासूम बच्चों का कलेजा फट पड़ा है। चार बच्चों के सिर से पिता का साया ऐसा उठा कि अंतिम संस्कार के दौरान हर आंख नम हो गई।

लेकिन सबसे ज्यादा रुला देने वाला पल तब आया जब पिता की अंतिम अरदास में बेटे ने माइक को संभाला। आंखों में आंसू, आवाज कांपने लगी और दिल में पिता से कहने के लिए ना जाने कितनी बातें रही।यह दर्दनाक कहानी है बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में काम कर चुके मशहूर एक्टर और बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन की जिनकी अचानक हुई मौत ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। वरिंदर महज 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए.

लेकिन उनके जाने के बाद उनके परिवार पर जो दुखों का पहाड़ टूटा उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। अपने पिता को आखिरी विदाई देते हुए उनके बड़े बेटे गुरते वीर सिंह घुमन ने उन्हें मुखाग्नि दी। शव यात्रा में परिवार के लोगों से लेकर उनके चाहने वालों तक हर कोई गम में डूबा नजर आया। हालांकि कहानी का सबसे भावुक हिस्सा अभी बाकी था।

पिता के जाने के करीब 15 दिन बाद जब उनकी अंतिम अरदास रखी गई तो उनकी बेटी एकमजोत घुमन ने अपने दिल का दर्द सबके सामने बयां किया। एकमजोत ने अपने पिता को याद करते हुए जो बातें कही वो किसी की भी आंखों को भावुक कर सकती हैं। उन्होंने रोते हुए कहा पापा आप हमें छोड़कर चले गए। अब हमारे सपने अधूरे रह गए हैं। आप जानते थे कि मेरा स्वभाव कितना शांत है। मैं आपके साथ ज्यादा बातें नहीं कर पाती थी। लेकिन पापा आप मुझे डॉक्टर बनाना चाहते थे। मैं आपका यह सपना एक दिन जरूर पूरा करूंगी। सोचिए जिस बेटी ने कभी अपने पिता के साथ बैठकर अपने फ्यूचर के सपने देखे होंगे। आज उसी बेटी को अपने पिता से किए वादे की उनकी तस्वीर के सामने दोहराने पड़ रहे हैं।

आपको बता दें कि वरिंदर घुमन के चार बच्चे हैं। उनके दो बेटे गुरतेजवीर सिंह घुमन और भगवंत सिंह घुमन है। जबकि दो बेटियां गवि घुमन और एकमजोत घुमन हैं। अब बात करते हैं उस दिन की जब एक नॉर्मल सर्जिकल प्रोसेस के दौरान सब कुछ अचानक से बदल गया। वरिंदर को पिछले कुछ समय से कंधे और बाईसेप्स में दर्द की शिकायत थी। इसी सिलसिले में 9 अक्टूबर 2025 को उन्हें अमृतसर के फर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां उनके कंधे की सर्जरी होनी थी। परिवार और करीबियों को उम्मीद थी कि इलाज के बाद वो ठीक होकर वापस घर लौट आएंगे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अस्पताल में लिया गया यह फैसला उनके परिवार की जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन जाएगा। सर्जरी के दौरान अचानक से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन पूरा होने के बाद करीब 3:35 पर उन्हें अचानक कार्डियल अलजीमिया यानी कि दिल की धड़कनों में गंभीर गड़बड़ी हुई।

डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। एनस्थीजिया, कार्डियोलॉजी और क्रिटिकल केयर की टीमें भी जुट गई थी। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और शाम करीब 5:36 पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और इस तरह महज 42 साल की उम्र में वरिंदर हमेशा के लिए अपने परिवार को रोता बिलखता छोड़कर चले गए। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई थी। खुद सलमान खान ने भी उनके निधन पर दुख जताया था

सलमान खान ने वरिंदर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था आपको मिस करेंगे पाजी आत्मा को शांति मिले। दरअसल वरिंदर ने सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में काम किया था। उनकी शानदार कद काठी और दमदार पर्सनालिटी की वजह से वह काफी चर्चा में रहा करते थे। लेकिन वरिंदर की पहचान सिर्फ एक एक्टर के तौर पर नहीं थी। वो देश के मशहूर प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर्स में से एक थे। साल 2009 में उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। वो वेजिटेरियन बॉडी बिल्डिंग के लिए भी दुनिया भर में पहचाना चाहते थे। वेस्ट एशिया कंपटीशन में उन्होंने दूसरा स्थान भी हासिल किया था। उनकी मेहनत और फिटनेस के प्रति डेडिकेशन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है

कि हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और बॉडी बिल्डर अर्नल शस नेगर ने भी उन्हें एशिया में अपने फिटनेस ब्रांड के प्रमोशन के लिए चुना था। फिल्मों की बात करें तो वरिंदर कबड्डी वंस अगेन र टाइगरर्स ऑफ सन द डरबेंस मरजावा और टाइगर 3 जैसी फिल्मों में नजर आए थे। पंजाब के गुरदासपुर से ताल्लुक रखने वाले वरिंदर ने जालंधर में ही अपने कोच रणधीर हस्ती से ट्रेनिंग ली थी। बाद में उन्होंने वहां अपना जिम भी चलाया। लेकिन अफसोस जिंदगी में इतने मुकाम हासिल करने वाले वरिंदर अपने परिवार के साथ कुछ खुशियां ही जी पाते।

उससे पहले सब कुछ खत्म हो गया। बताया जाता है कि वह अपने परिवार के लिए एक आलीशान घर भी बनवा रहे थे। उनकी इच्छा थी कि दिवाली पर परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हो। घर में शिफ्ट होने की तैयारियां भी हो रही थी। लेकिन इससे पहले ही उनकी जिंदगी का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया। बहरहाल बरिंदर घुमन भले ही आज अपने बच्चों के बीच मौजूद ना हो लेकिन उनकी यादें, उनकी मेहनत और उनके दिए हुए संस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *