कहां गायब है टीवी की पार्वती? टीवी इंडस्ट्री छोड़ कर रही यह काम। जाने कब स्क्रीन पर करेंगी वापसी। देवों के देव महादेव टीवी इंडस्ट्री का एक ऐसा शो है जो लोगों के ज़हन में बसा हुआ है। इस शो का हर एक किरदार भी लोगों को खूब पसंद आया था। शो में मोहित रैना ने महादेव का रोल किया था और माता पार्वती के रोल में एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया नजर आई थी। दोनों को अपने इस किरदार के लिए घर-घर पहचान मिली।
वहीं सोनारिका भदौरिया को लोग आज भी माता पार्वती के किरदार के कारण जानते हैं। दर्शकों ने उन्हें इस रोल के लिए खूब प्यार दिया। हालांकि सोनारिका लंबे वक्त से छोटे पर्दे से गायब चल रही हैं। इतना ही नहीं एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाने के बाद उन्होंने मुंबई तक छोड़ दिया है और उन्होंने दिल्ली में अपना घर बसा लिया है क्योंकि एक्ट्रेस के पति विकास परासर फरीदाबाद के रहने वाले हैं और वह वहां पर अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं।
हालांकि वह समय-समय पर अपने माता-पिता से मिलने के लिए मुंबई आती रहती हैं। वहीं एक्टिंग में वापसी को लेकर सोनारिका का कहना है कि अगर आगे उन्हें कोई अच्छा और दमदार प्रोजेक्ट ऑफर होता है तो वह एक्टिंग में वापसी करने से पीछे नहीं हटेंगी।
हालांकि इन दिनों सोनारिका रेस्टोरेंट बिजनेस पर ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस अपने पति विकास के साथ मिलकर इस बिजनेस को संभाल रही हैं। कुछ वक्त पहले दोनों ने मिलकर गोवा में एक रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। अक्सर ही वहां पर सोनारिका अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए जाती रहती हैं। जिसकी फोटो भी वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
बता दें कि सोनारिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी फोटो वीडियोस भी शेयर करती रहती हैं। साथ ही वह अपने परिवार की पति की और बेटी की भी फोटो शेयर करती हैं। सोनारिका की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने फरीदाबाद के बिजनेसमैन और अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास परा से 2024 में शादी की थी। कपल ने शादी से पहले एक दूसरे को करीब 7 साल तक डेट किया। वहीं कपल की एक छोटी सी बेटी है जिसका नाम वीरिका है। वहीं बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के जन्म को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि कुछ महिलाओं ने उनकी बेटी के चेस्ट को लेकर अजीब सलाह दी थी। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी छोटी सी है और उसकी मालिश होती है। लेकिन कुछ आंटियों ने बोला कि उनकी बेटी बड़ी होगी तो उसकी चेस्ट पर सेक कर देना। इससे चेस्ट ज्यादा बड़ी नहीं होगी और फूलेगी नहीं।
आंटियों की बातें सुनकर सोनारिका भड़क गई और गुस्से में वहां से चली गई। वहीं एक्ट्रेस के काम को लेकर बात करें तो सोनारिका तुम देना साथ मेरा देवों के देव महादेव पृथ्वी वल्लभ दास्ताने मोहब्बत सलीम अनारकली जैसे शोज़ में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार टीवी शो इश्क में मरजामा में देखा गया था। जिसके बाद वह स्क्रीन से गायब चल रही हैं। एक्ट्रेस को करीब 7 साल हो गए हैं और वह किसी भी शो में नजर नहीं आई हैं। हालांकि एक्ट्रेस के फैंस को उनके स्क्रीन पर वापसी का बेसब्री से इंतजार है।