Cli

आमिर ने छोड़ा घर, तीसरी शादी के 5 महीने बाद लिया चौंकाने वाला फैसला…

Uncategorized

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपना घर छोड़ दिया है। उन्होंने शादी के महज 5 महीने बाद ही एक हैरान कर देने वाला फैसला लिया है। उन्होंने इसी घर में गौरी स्प्रेड से तीसरी बार शादी की थी। आमिर खान की गौरी स्प्रेड से तीसरी शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। 61 साल की उम्र में एक्टर ने पाली हिल में नरगिस दत्त रोड पर अपने किराए के घर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में गौरी स्प्रेड से शादी की थी।

हालांकि, अब आमिर खान इस घर को छोड़ने जा रहे हैं। एक्टर शादी के महज 5 महीने बाद ही इस घर को छोड़ रहे हैं। आखिर उनके इस फैसले के पीछे क्या वजह है? चलिए जानते हैं।दरअसल, आमिर खान और उनकी पत्नी गौरी स्प्रेड अपने परिवार के साथ पाली हिल वाले घर में रह रहे थे। हालांकि, इस कपल ने ये घर छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि ये कपल नए घर की तलाश में है। पुराना घर छोड़ने की वजह बस इतनी है कि उस घर का रीडेवलपमेंट का काम शुरू हो गया है। इसी वजह से, रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर पास ही में नरगिस दत्त रोड पर एक बिल्डिंग में शिफ्ट हो गए हैं।

जो संजय दत्त और इमरान हाशमी के घरों के काफी करीब है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने करीब डेढ़ साल पहले उस किराए के घर से शिफ्ट किया था। वहीं, आपको बता दें कि आमिर खान और गौरी अपने यूनियन पार्क वाले घर की जगह पर बन रही हाई-राइज बिल्डिंग में एक पेंटहाउस के मालिक बन गए हैं। हालांकि पाली हिल में जिस बिल्डिंग में आमिर खान ने चार अपार्टमेंट किराए पर लिए थे, वहां अब रीडेवलपमेंट का काम शुरू हो गया है, और इसी वजह से उन्हें परिवार के साथ शिफ्ट होना पड़ा। हालांकि, जिस दिन एक्टर का यूनियन पार्क वाला घर तैयार हो जाएगा, वो फिर से परिवार के साथ वहां शिफ्ट हो जाएंगे।आमिर खान की बात करें, तो एक्टर की पर्सनल लाइफ उनकी फिल्मों से ज्यादा खबरों में रही है। आमिर खान ने गौरी से 5 जुलाई को शादी की थी। वो गौरी से करीब 25 साल पहले मिले थे। लेकिन बाद में उनका संपर्क टूट गया था। आमिर गौरी से अपनी कजिन बहन नुसरत खान के जरिए मिले थे।

शुरुआत में उन्होंने गौरी के साथ अपने रिश्ते को छिपा कर रखा था। लेकिन मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर ने गौरी को सबसे मिलवाया था। उन्होंने खुलासा किया था कि वो गौरी को डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि गौरी के साथ ये आमिर की तीसरी शादी थी। इससे पहले एक्टर की दूसरी शादी किरण राव से हुई थी। उन्होंने किरण राव से 2005 में शादी की थी और 2021 में उनका तलाक हो गया था। एक्टर की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। लेकिन 2002 में उनका तलाक हो गया था। जहां तक उनके काम की बात है, आमिर जल्द ही लालकार और 3D के सीक्वल में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *