बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने जितनी शोहरत पर्दे पर हासिल की थी. उतनी परेशानी भरी उनकी पर्सनल लाइफ रही. कहा जाता है कि एक वक्त पर वो अपनी पत्नी और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) को सिगरेट से जलाने लगे थे. चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की असली वजह…
डूबते करियर की वजह से शराब पीने लगे थे राजेश
दरअसल ये बात 1973 की है. जब राजेश खन्ना की कई फिल्में फ्लॉप हो गई थीं और उनका स्टारडम गिरता जा रहा था. जिसे वो बर्दाशत नहीं कर पा रहे थे. अपने करियर को बर्बाद होता देख राजेश खन्ना भी शऱाब और सिगरेट की लत में डूबने लगे. वहीं डिंपल कपाड़िया अपने पति को इस हाल में देख नहीं पा रही थीं. कई बार उन्होंने एक्टर को समझाने की कोशिश भी की. लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाईं.
बेटियों के साथ डिंपल ने छोड़ दिया था घर
कहा जाता है कि इस वक्त राजेश और डिंपल का रिश्ता इस कदर बिगड़ चुका था कि एक्टर अपनी पत्नी पर हाथ उठाने से जरा भी नहीं कतराते थे. फिर एक दिन डिंपल इतना परेशान हो गई थीं कि वो अपनी दोनों बेटियों के साथ उनका घर छोड़कर चली गईं. इस बात का खुलासा खुद डिंपल ने एक इंटरव्यू में किया था.डिंपल को सिगरेट से जलाते थे राजेश खन्ना
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार डिंपल ने सालों पहले दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जब राजेश खन्ना अपनी लाइफ के बुरे दौर से गुजरे रहे थे तो उन्होंने कई बार मेरी पिटाई की थी. इतना ही नहीं गुस्सा उनके दिमाग पर इस कदर हावी हो गया था कि वो मारने पीटने के साथ मुझे सिगरेट से भी जलाते थे.
डिंपल से पहले इस हसीना के प्यार में दीवाने थे एक्टर
बता दें कि डिंपल कपाड़िया से शादी करने से पहले राजेश खन्ना मॉडल और एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू के प्यार में दीवाने थे. दोनों सात साल तक साथ रहे थे. फिर जब एक्टर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया तो एक्ट्रेस ने इनकार कर दिया. क्योंकि उस वक्त वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे. इस बात से राजेश खन्ना काफी टूट गए थे. फिर कुछ वक्त राजेश की मुलाकात डिंपल से हुई और दोनों ने शादी रचा ली.