2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन मनाया। तमाम सितारों ने उन्हें मुबारकबाद दी। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी किंग खान को खास अंदाज में बधाई दी।
सलमान खान को शुक्रिया अदा करते हुए शाहरुख खान ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। अभिनेता शाहरुख खान के जन्मदिन के अवसर पर कल 2 नवंबर को दुनिया भर से प्रशंसकों ने शुभकामनाएं दी। फिल्मी सितारों ने भी सोशल मीडिया पर किंग खान को बधाई दी। इस मौके को सलमान खान के पोस्ट ने और खास बना दिया। शाहरुख खान के जन्मदिन पर सलमान खान ने खास पोस्ट शेयर किया और फिर शाहरुख खान के जवाब ने तो दिल जीत लिया है। सलमान खान ने सोमवार को देर रात Instagram स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर शाहरुख खान को बधाई दी। उन्होंने एक्टर की आगामी फिल्म किंग का पहला गाना तू मिल जाए पोस्ट किया। इसके साथ कैप्शन लिखा।
जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख़ हमेशा जवान रहो किंग। यह मेरी दुआ है। इसके बाद शाहरुख खान ने भी दबंग खान को बड़ा प्यारा सा जवाब दिया। अपने पोस्ट में उन्होंने ये भी खुलासा कर दिया कि फिल्म किंग में वे सलमान खान की सलाह पर शर्टलेस हुए। शाहरुख ने लिखा है आपने कहा था बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है। सिर्फ इसलिए मेहनत की हमेशा लव यू भाई।
बता दें कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म किंग का पहला गाना उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज हुआ। तू मिल जाए गाने में शाहरुख खान सर्टलेस अवतार में नजर आए हैं।