क्या अमिताभ बच्चन सदमे में हैं? क्यों उन्हें सबके सामने हाथ जोड़ने पड़े? कहा, “अब तो रहम करो,” बिग बी की पोस्ट वायरल। ब्लॉग ने सनसनी मचा दी। बड़ी वजह सामने आई है। सोशल मीडिया पर हलचल।जैसा कि आप सभी जानते हैं, इन दिनों मुंबई में सुरक्षा की स्थिति को काफी गंभीर बताया जा रहा है।
कई बॉलीवुड सेलेब्स के घरों पर सुरक्षा बढ़ाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। और इसी बीच, रविवार के दर्शन के दौरान, अमिताभ बच्चन के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है। ऐसे माहौल में, बिग बी का एक ब्लॉग सामने आया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। और फिर क्या? फैंस ने उनकी पोस्ट को मौजूदा हालात से जोड़ना शुरू कर दिया।
कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या अमिताभ बच्चन किसी बात को लेकर सदमे में हैं? तो चलिए आपको पूरी कहानी विस्तार से बताते हैं।दरअसल, अमिताभ बच्चन ने 1 नवंबर को एक ब्लॉग शेयर किया था। अपने ब्लॉग में किस्मत पर सवाल उठाते हुए, अमिताभ बच्चन ने संजय गुप्ता के लिए लिखा कि”एक मित्र, एक सहपाठी, एक कलाकार, कला का एक भक्त, इतनी कम उम्र में चला गया। ये समझना मुश्किल है कि ये सब कैसे हो रहा है। हमारी दुनिया के सभी साथी हमारे दिलों से छीने जा रहे हैं।
उन्होंने क्या कसूर किया है?”बिग बी ने आगे सौर मंडल की शक्तियों और ग्रहों की चाल के बारे में बात की। उन्होंने लिखा कि”समय उलट-पुलट हो गया है। कृपया हम इंसानों पर रहम कीजिए। लोग जिन हालातों की बात करते हैं, ऐसा लगता है कि सौर मंडल की शक्तियां कमजोर पड़ गई हैं। आप सब मिलकर अब तो हम पर रहम दिखाइए जिन पर आप अपना प्रभाव बरसाते हैं। क्या ये भी कोई बात हुई, अपने-अपने घरों में अलग-थलग बैठे रहना; चलो हम सब अलग-अलग बैठना बंद करें।”इसमें बिग बी कहते हैं, “अब तो रहम करो।”
उनके शब्दों और हाव-भाव को देखकर, फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे मुंबई में चल रहे सुरक्षा से जुड़े माहौल से जोड़ रहे हैं। जबकि कुछ का कहना है कि बिग बी ने ये बात किसी और चीज को लेकर कही होगी। फिलहाल, सोशल मीडिया पर उनके मैसेज को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन पोस्ट के पीछे की वजह को लेकर कोई पुख्ता पुष्टि सामने नहीं आई है।
इस बीच, मुंबई में सुरक्षा बढ़ने की खबर ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। अमिताभ बच्चन के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसे में, फैंस उनके ब्लॉग और उनके घर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को एक साथ जोड़ रहे हैं। लोग बिग बी की पोस्ट पर तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। कुछ जानना चाहते हैं कि उन्होंने हाथ जोड़कर “अब तो रहम करो” क्यों कहा। दूसरे इसे किसी निजी या काम से जुड़े मामले का हिस्सा मान रहे हैं। लेकिन जब तक अमिताभ बच्चन खुद इस पर सफाई नहीं देते, इन अटकलों को स्वीकार करना सही नहीं होगा। फिलहाल, अमिताभ बच्चन का ब्लॉग वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनकी पोस्ट का मतलब समझने की कोशिश कर रहे हैं।