Cli

परिवार सोता रहा और बाथरूम में.…संजय गुप्ता के साथ आखरी पलो में जो हुआ जानकर कांप जाएंगे।

Uncategorized

परिवार सोता रहा और सारी रात खून बहता रहा। अचानक किचन में हुआ बड़ा हादसा। कैसे हुई डायरेक्टर संजय गुप्ता की मौत? वजह जानकर फैंस रह गए सन्न।मशहूर बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे।

उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं। लेकिन इस दुखद खबर के साथ-साथ सबके मन में एक ही सवाल है: आखिर संजय गुप्ता की मौत कैसे हुई? उस रात ऐसा क्या हुआ कि सुबह तक किसी को भी हादसे की भनक तक नहीं लगी? अब जो जानकारी सामने आई है, उसने इस पूरे मामले को और भी ज्यादा दर्दनाक बना दिया है। डायरेक्टर की मौत की असली वजह जानकर फैंस हैरान रह गए हैं।दरअसल, मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात को मुंबई में निधन हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो अचानक अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया। बताया गया था कि घर में उनकी पत्नी, दोनों बच्चे और एक नौकरानी मौजूद थी, लेकिन सभी सो रहे थे। इसी वजह से पूरी रात किसी को भी इस घटना का पता नहीं चल पाया। लेकिन अब उनकी मौत की असली वजह सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

आपको बता दें कि मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने संजय के घर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के मुताबिक, रात करीब 2:00 बजे, संजय गुप्ता ड्राइंग रूम से किचन की तरफ जाते समय अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। गिरते समय उनका सिर दीवार के एक कोने से टकरा गया, जिससे गंभीर चोट लगी और भारी मात्रा में खून बह गया। पुलिस ने ये भी बताया कि परिवार ने किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी की आशंका जाहिर नहीं की है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और वर्सोवा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी संजय गुप्ता के निधन की पुष्टि की। इस खबर पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि संजय बहुत जल्दी दुनिया छोड़कर चले गए। उनके जाने से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है, और सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।संजय गुप्ता ने 1994 में फिल्म ‘आतिश: फील द फायर’ से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी।

लेकिन 2002 में आई फिल्म ‘कांटे’ ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। फिल्म की कहानी, स्टाइल और एक्टर्स की दमदार मौजूदगी ने उन्हें दर्शकों के बीच एक खास जगह दिलाई। इसके बाद संजय ने मुसाफिर, शूटआउट एट लोखंडवाला, शूटआउट एट वडाला, जज्बा, काबिल और मुंबई सागा जैसी फिल्में बनाईं। वो खास तौर पर अपनी एक्शन और क्राइम थ्रिलर कहानियों के लिए जाने जाते थे।

इतना ही नहीं, संजय गुप्ता इन दिनों कांटे 2 बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। बताया गया था कि उन्होंने इस फिल्म को लेकर संजय दत्त से बात भी की थी। वो अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी को कास्ट करना चाहते थे। उनके निधन पर दुख जताते हुए संजय दत्त ने कहा कि वो उनका आखिरी सपना पूरा करेंगे और कांटे 2 बनाएंगे।फिलहाल, संजय गुप्ता के जाने से उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों में शोक की लहर है, और हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *