बॉलीवुड इंडस्ट्री से बहुत दुखद खबर आ रही है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बहुत ही होनहार डायरेक्टर का आज निधन हो गया है। ये डायरेक्टर जवान थे, और उनके जाने का वक्त नहीं था। दरअसल, वो सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और बेहतरीन पॉडकास्ट दे रहे थे, और उनकी मौत की खबर सुनकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि वो अब नहीं रहे।मैं बात कर रहा हूं फिल्ममेकर संजय गुप्ता की। कांटे, मुसाफिर, शूटआउट एट वडाला और शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्में बनाने वाले संजय गुप्ता का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत बाथरूम में हुए एक हादसे के कारण हुई है। बाथरूम में फिसलने के कारण उनकी मौत हो गई।
हालांकि, वो किस परिस्थिति में गिरे, इससे जुड़ी डिटेल्स अभी आना बाकी है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।संजय गुप्ता के फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अच्छे दोस्त संजय दत्त और महेश मांजरेकर हैं, और जॉन अब्राहम उन्हें अपना मेंटर मानते हैं क्योंकि उन्होंने जॉन को भी कई बहुत अच्छी फिल्में दी थीं। ऐसे में ये सभी एक्टर्स बहुत दुख में हैं, और एक बहुत ही टैलेंटेड डायरेक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहा।उनकी गैंगस्टर पर आधारित फिल्मों ने फिल्म इंडस्ट्री में कल्ट का टैग हासिल किया था। फिल्म कांटे, उसके गाने और फिल्म ने खुद बॉलीवुड इंडस्ट्री पर बहुत बड़ी छाप छोड़ी थी।संजय गुप्ता की बात करें तो, वो आजकल ज्यादा फिल्में नहीं बना रहे थे, लेकिन वो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव थे और इंडस्ट्री में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते थे। दरअसल, हाल ही में जब नाना पाटेकर का निधन हुआ था, तो उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी, और एक हफ्ते पहले, उन्होंने मीका सिंह और दलेर मेहंदी का भी उस विवाद को लेकर समर्थन किया था जिसमें वे फंसे थे। इसके अलावा, उन्होंने मनोज बाजपेयी को भी उनकी फिल्म रिलीज होने पर बधाई दी थी।संजय गुप्ता ही थे, जिन्होंने कुछ समय पहले अपने पॉडकास्ट में एक बड़ा खुलासा किया था कि कैसे आजकल एक्टर्स की फीस बहुत ज्यादा है, और एक बॉलीवुड एक्टर है जो सात वैनिटी वैन की मांग करता है। और जिस तरह से संजय गुप्ता ट्विटर और मीडिया पर एक्टिव थे, कहा जा रहा था कि वो जल्द ही कमबैक करेंगे। लेकिन किसे पता था कि कमबैक से पहले ही भगवान ने कुछ और ही सोच रखा था! इसीलिए कहा जाता है, अगर आपको आज लगे कि आपको वो काम करना चाहिए, तो प्लीज कर दीजिए। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं।संजय गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा खालीपन छोड़ दिया है जिसे कोई भी नहीं भर सकता। संजय गुप्ता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1997 में अनुराधा लेखी से शादी की थी। 15 साल तक साथ रहने के बाद, वो और अनुराधा अलग हो गए थे। हालांकि, 2019 में उन्होंने खुद अनुराधा से ही दोबारा शादी कर ली थी। मुंबई के खार में एक मंदिर में, और उन्होंने अभी-अभी अपनी नई जिंदगी शुरू ही की थी।