राजेश खन्ना के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने का दावा करने वाली पूर्व एक्ट्रेस अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को अनीता आडवाणी के केस को फालतू मुकदमा करार देते हुए कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। अनीता ने अपने लिव इन रिलेशनशिप को शादी की मान्यता देने की मांग की थी।
जिसे अब कोर्ट ने ठुकरा दिया है। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने का दावा करने वाली पूर्व एक्ट्रेस अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को अदालत ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने राजेश खन्ना के साथ अपने कथित लिव इन रिलेशनशिप को शादी के रूप में मान्यता देने की मांग की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मुकदमे को लग्जरी लिटिगेशन यानी गैर जरूरी मुकदमेबाजी करार दिया। जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने कहा कि इस याचिका पर विचार करने का कोई आधार नहीं है। अनीता ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 1 अप्रैल के आदेश को चुनौती दी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सुनवाई के दौरान अनीता आडवाणी की ओर से पेश वकील ने अदालत में कहा कि उनकी मुवकिल इस मुकदमे के जरिए सम्मान हासिल करना चाहती है। वकील ने कहा कि सिविल मुकदमे में उनकी मांग का आधार गरिमा और सम्मान की भावना है। हालांकि अदालत ने इन दलीलों को याचिका पर विचार करने के लिए पर्याप्त नहीं माना। डिंडोसी सेशन कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अनीता आडवाणी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका को हाईकोर्ट ने ठुकरा दिया है। राजेश खन्ना का जुलाई 2012 में निधन हो गया था और अनीता का दावा था कि वह कई साल तक अभिनेता के साथ लिविन में रही थी। उन्होंने आरोप लगाया था
कि 2012 में उन्हें मुंबई स्थित राजेश खन्ना के बंगले आशीर्वाद से बाहर कर दिया गया था। उनके मुताबिक इस घटना में राजेश खन्ना की अलग रह रही पत्नी डिंपल कपाडिया, बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार की भूमिका थी। अनीता आडवाणी ने 2013 में डिंपल कपाडिया और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने हर महीने गुजारा भत्ता और मुंबई के पॉस इलाके बांद्रा में तीन बेडरूम वाला फ्लैट देने की मांग भी की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी अनीता आडवाणी को बड़ा झटका दिया है। इसके अलावा अदालत ने यह भी माना कि राजेश खन्ना के परिवार के सदस्यों को
इस मामले में घसीटना सही नहीं है क्योंकि अनीता उनके साथ कभी नहीं रही। अनीता आडवाणी ने 1978 में धर्मेंद्र और जीनेत अमान की फिल्म शालीमार में एक डांसर के रोल से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साजिश और दासी जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2013 में वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आई थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनके रिश्ते के बारे में उनके और राजेश खन्ना के दोस्तों को सब पता था और उन्होंने इसे कभी छुपाया नहीं। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।