Cli

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर! मशहूर एक्ट्रेस का 93 साल की उम्र में निधन!

Uncategorized

फिल्मों में पहचान बनाने के लिए उम्र नहीं हुनर और जुनून मायने रखता है और इसकी मिसाल थी एक एक्ट्रेस वत्सला राजा गोपाला जिन्होंने 60 साल की उम्र में अपना फिल्मी करियर शुरू किया और फिर अपनी दमदार एक्टिंग से तमिल सिनेमा में एक खास जगह बनाई। लेकिन अब मनोरंजन जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। रोजा और उसके ही जैसी कई महान फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस राजा गोपाला का 93 साल की उम्र में निधन हो गया।

उनके जाने से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजा गोपाल 30 अक्टूबर 2026 को चेन्नई में आखिरी सांस लेती हैं। बताया जा रहा है कि लंबी वक्त से वो जो हेल्थ की समस्याएं थी उनके कारण परेशान थी और उसी वजह से उनका निधन हुआ। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई के एक जगह पर रखा गया है। राजा गोपाल की जिंदगी की कहानी काफी ज्यादा मोटिवेशनल है।

उनका जन्म त्रिवुल्लापुरम्मा में हुआ था और बचपन से ही उन्हें डांस और थिएटर में दिलचस्पी थी। शादी के बाद साल 1953 में वह चेन्नई आ गई और वहां पर अकाउंटेंट जनरल के ऑफिस में काम करने लगी। इस दौरान उनकी मुलाकात के बालचंदन से हुई जो आगे चलकर मशहूर फिल्म मेकर बने। इसके बाद एक्ट्रेस को थिएटर ग्रुपपा यानी कि रसीरगा के साथ काम करने का मौका मिला। उनकी थिएटर परफॉर्मेंस ने फिल्म मेकर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद उन्हें साल 1992 में आई फिल्म रोजा में काम करने का मौका मिला।

खास बात यह थी कि उस वक्त उनकी उम्र करीब 60 साल की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक दादी का किरदार निभाया था। यहीं से फिल्मी करियर उनका शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। राजा गोपाल का सफर बताता है कि सपने पूरे करने के लिए कोई उम्र नहीं होती। 60 साल की उम्र में भी करियर शुरू हो सकता है और वह सफर भी काफी यादगार हो सकता है। आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए गए अभिनय कई दशकों तक उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *