बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन जब कुछ लिखते हैं तो उनकी शब्दों पर लोगों की नजरें टिक जाती हैं। लेकिन इस बार बिग बी ने कुछ ऐसा लिख दिया कि सोशल मीडिया पर अब सब यही पूछने लगे हैं कि आखिर अमिताभ बच्चन कहना क्या चाहते हैं? उनका एक छोटा सा पोस्ट सामने आया है जिसमें लिखा है करना है तो कर लो नहीं तो तेल लेने जाओ। सो अब इस एक लाइन का मतलब क्या है और इसके पीछे की कहानी क्या है? यही बातें अब फैंस के बीच गॉसिप का हिस्सा बन चुके हैं।
दरअसल 29 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने अपने एक्सा अकाउंट पर यह पोस्ट शेयर किया। उनकी पोस्ट में लिखा था करना है तो कर लो नहीं तो तेल लेने जाओ। सो उसके बाद क्वेश्चन मार्क बिग बी का यह अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है क्योंकि उन्होंने साफ नहीं किया कि यह बात उन्होंने किस संदर्भ में या किसी व्यक्ति के लिए कही है क्या? अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में अपनी बात लिखने के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर छोटी-छोटी लाइंस, विचार और ऐसे मैसेज शेयर करते हैं जिसका मतलब समझने के लिए फैंस अपनी-अपनी राय देने लगते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
पोस्ट सामने आने के बाद लोग लगातार यह बात कह रहे हैं कि बिग बी आखिर कहना क्या चाहते हैं। खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन ने एआई से बनाई हुई एक तस्वीर भी शेयर की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है, सोचा अभी कर दो बाद में गलतियां हो रही हैं। इसके बाद उनके एक पोस्ट पर लोगों ने अटेंशन ग्रैब की। हालांकि दोनों पोस्ट के बीच जो संबंध है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अमिताभ बच्चन के पोस्ट एक की खास बात यही है कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा और ना ही यह बताया कि किस संदर्भ में उनकी बात कही गई है।
इसलिए इस पोस्ट को किसी व्यक्ति या फिर घटना से जोड़कर देखना फिलहाल तो ठीक नहीं होगा। सोशल मीडिया पर लोग जरूर इसके बारे में अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। लेकिन बिग बी की तरफ से कोई भी सफाई सामने नहीं आई है। बात करें अमिताभ बच्चन की इन दिनों वह खूब लाइमलाइट में है। कौन बनेगा करोड़पति 18 वो होस्ट कर रहे हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन की एक लाइन फैंस की क्यूरोसिटी को बढ़ा रही है। अब देखना यह होगा कि बिग बॉस के आगे वाले पोस्ट किस तरह के होते हैं और लोगों को कितना सोचने पर मजबूर करते हैं।