Cli

मां ने दिया धोखा,पति ने दे दिया तलाक, बेटियों ने भी नहीं दिया साथ, रूला देगी इस नीली आंखों वाली एक्ट्रेस की कहानी

Uncategorized

बॉलीवुड में तमाम अभिनेत्रियों की असल जिंदगी बेहद दर्दनाक रही हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जिन्होंने परिवार में आर्थिक तंगी के कारण 5 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. अपने परिवार की ख़राब परिस्थितियों के कारण यह अभिनेत्री स्कूल भी नहीं जा सकी थी. इस अदाकार ने फिल्मी दुनिया में खूब नाम कमाया लेकिन इस एक्ट्रेस की पर्सनल जिंदगी काफी दर्दनाक रही है.

आज हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं उनका नाम सारिका ठाकुर है जिन्हें उनके फैंस सारिका के नाम से जानते हैं. सारिका का जन्म नई दिल्ली में हुआ था. जब वह बहुत छोटी थीं तो उनके पिता ने परिवार छोड़ दिया, जिसके कारण सारिका को 5 साल की उम्र से ही परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी और इस वजह से वे कभी स्कूल भी नहीं जा सकी थीं. सारिका ने 5 साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था.

सारिका ने इसके बाद ‘रजिया सुल्तान’, ‘बड़े दिल वाले’, ‘कैसे कैसे लोग’, ‘नास्तिक’, ‘मैं कातिल हूं’ और ‘ऊंचाई’ जैसी कईं फिल्में की और अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गईं. सारिका खूब पैसे कमा रही थीं जिनका पूरा हिसाब-किताब उनकी मां रखती थीं. वहीं सारिका को इसी दौरान पता चला था तकि उनकी मां ने उनकी जानकारी के बिना शूटिंग के पैसों से पांच फ्लैट खरीदे थे और एक भी फ्लैट सारिका के नाम नहीं था. मां के धोखे के बाद एक्ट्रेस ने घर छोड़ दिया था.

इसी दौरान सारिका की मुलाकात पहले से शादीशुदा कमल हासन से हुई. पहले इनकी बातों का सिलसिला शुरू हुआ और फिर मुलाकातों का और फिर ये एक दूसरे को दिल दे बैठे थे. इस दौरान कमल अपनी पत्नी वाणी को तलाक देने के प्रोसेस में थे और उन्होंने सारिका संग लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था

शादी के पहले ही सारिका दो बेटिय़ों श्रुति और अक्षरा की मां बन गई थीं और फिर 1988 में उन्होंने सुपरस्टार कमल हासन से शादी कर ली. अपने करियर के पीक पर वह उनके साथ चेन्नई चली गईं और वहीं रहने लगीं.कमल के साथ शादी के बाद सारिका ने फिल्मों से दूरी बना ली थी. हालांकि उनकी शादी ज्यादा नहीं चल पाई. दरअसल कमल का अपनी को-एक्ट्रेस गौतम संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. इसके बाद वे गौतमी संग लिव इन में रहने के लिए चले गए थे. पति के धोखे से सारिका टूट के बिखर गई थीं और वे अपनी बिल्डिंग से कूद गई थीं. वे बुरी तरह घायल हो गई थीं और उन्होंने कईं दिन अस्पताल में गुजारे. अस्पताल से आने के बाद उन्होंने कमल हासन के साथ ना रहने का फैसला किया. इसके बाद सारिका और कमल हासन का साल 2002 में तलाक हो गया था.सारिका का पति से तलाक हुआ तो बेटियों ने भी उनका साथ नहीं दिया. दोनों बेटियों ने साफ कह दिया था कि उन्हें अपने पापा के साथ रहना है.पति से धोखा मिला, बेटियों ने भी साथन हीं दिया तो सारिका मुंबई चली आईं. इसके बाद उन्होंने सोचा कि उनकी मां ने उनके पैसों से पांच फ्लैट खरीदे थे. उन्होंने सोचा कि उन्हें अपने फ्लैट अपने नाम कर लेने चाहिए. लेकिन यहां भी उनकी किस्मत फूटी निकली. दरअसल उनकी मां ने उनके फ्लैट अपने नौकर के नाम कर दिए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *