Cli

तारक मेहता के इस एक्टर ने प्रोड्यूसर असित मोदी का गुस्से में पकड़ लिया था कॉलर! सेट पर हो गई थी बहस?

Uncategorized

जेनिफर मिस्त्री को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में देखा गया था. शो में वो मिसेज रोशन के रोल में थीं. लेकिन शो छोड़ने के बाद से ही वो मेकर असित मोदी पर लगातार आरोप लगा रही हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा 17 सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है. इस शो को असित मोदी ने प्रोड्यूस किया है. शो में जेनिफर मिस्त्री मिसेज रोशन के रोल में नजर आई थीं. हालांकि, अब वो शो का हिस्सा नहीं हैं. शो छोड़ने के बाद से ही जेनिफर ने असित मोदी पर कई आरोप लगाए. अब जेनिफर ने असित मोदी और दिलीप जोशी (शो में जेठालाल का रोल निभा रहे) के बीच में हुई लड़ाई को लेकर रिएक्ट किया है.

दिलीप जोशी और असित मोदी में हुई थी लड़ाईफिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में जेनिफर ने कहा, ‘हांग कांग में बहुत खराब लड़ाई हुई थी. पूरी पब्लिक के बीच में जम के चिल्ला चिल्ला के लड़ाई हुई थी. दिलीप जी ने असित जी की कॉलर पकड़ ली थी. बहुत गरमा गर्मी हो गई थी. एक बार तो बहुत ज्यादा ही हो गया था. मतलब सब परेशान हो गए थे कि भाई तुम प्रोड्यूसर हो, तुम बार-बार क्या जाते हो? दिलीप जी और असित जी की बहस हो गई थी.’बता दें कि

इससे पहले भी दिलीप और असित की लड़ाई को लेकर खबरें आई थीं. इस पर असित मोदी ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि ये खबरें झूठी हैं. लोग शो की सक्सेस से जल रहे हैं.वहीं दिलीप जोशी ने कहा था, ‘मेरे और असित भाई के बीच में जो खबरें चल रही हैं वो झूठी हैं. ये दुखद है कि ऐसी बातें कहीं जा रही हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा मेरे लिए बहुत मायने रखता है. जब लोग अफवाह उड़ाते हैं तो दुखता है.’बता दें कि दिलीप जोशी 17 सालों से शो का हिस्सा हैं. वो शो में जेठालाल के रोल में हैं. शो में दिलीप जोशी मुख्य किरदार में हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *