नमाज को लेकर सलाह देने के बाद खुद ट्रोल हुईं मशहूर एक्ट्रेस। शोबिज छोड़ने के बाद हसीना दे रही हैं मजहब का पाठ। हिजाब के साथ मेकअप देखकर यूजर्स ने उठाए सवाल। धार्मिक उपदेश को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी।
38 साल की सना का बयान हुआ जमकर वायरल।मनोरंजन की दुनिया से दूर होकर मजहब का रास्ता चुनने वाली मशहूर एक्ट्रेस सना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस का एक बयान फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह लोगों को नमाज पढ़ने की सलाह दे रही हैं और अपने बच्चों को भी इसका महत्व समझाने के लिए कह रही हैं। लेकिन इस बार उनकी सलाह से ज्यादा उनके लुक को लेकर चर्चा होने लगी।
जैसे ही वायरल तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई जहां कमेंट्स की लाइन लग गई है। सना खान एक लुक की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।दरअसल, सना खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह लोगों को नमाज का महत्व समझाते हुए नजर आ रही थीं। सना कहती हैं कि अगर आपकी जिंदगी में नमाज नहीं है और फिर भी आप खुशी से और आराम से जी रहे हैं, तो आपको इस बारे में फिक्र करनी चाहिए। शायद अल्लाह ने हमें सब कुछ इसी दुनिया में ही दे दिया है और अगर आखिरत के लिए हमारे पास कुछ नहीं बचा है, तो ये डर की बात है।
इस पोस्ट के साथ सना ने कैप्शन भी लिखा कि हमें अपनी आखिरत की फिक्र करनी चाहिए। खुद नमाज पढ़िए और अपने बच्चों और पार्टनर की नमाज के लिए भी फिक्र कीजिए।तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सना हिजाब पहने हुए हैं और कैमरे के सामने सीधे बात कर रही हैं। लेकिन जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आया, कमेंट सेक्शन में एक अलग तरह की बहस शुरू हो गई। दरअसल, कुछ यूजर्स ने उनकी बातों से ज्यादा उनके चेहरे पर दिख रहे मेकअप पर ध्यान दिया। लोगों ने सवाल उठाया कि जब सना मजहब और इबादत की बात कर रही हैं तो उनके चेहरे पर इतना मेकअप क्यों है?एक यूजर ने कमेंट किया कि सना खान बहुत ज्यादा मेकअप करती हैं और चेहरा भी कवर नहीं करतीं। दूसरे ने लिखा, हां, मैं भी यही कहना चाहती थी, शुक्र है किसी ने ये बात उठाई। तीसरे ने लिखा कि इस्लाम में आइब्रो शेप करना जायज नहीं है। तो आपने ऐसा वीडियो कैसे बना लिया?
आपको बता दें कि सना खान ने मुफ्ती अनस सैयद से शादी करने के बाद शोबिज की दुनिया से दूरी बना ली थी। तब से वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धार्मिक बातें शेयर करती हैं और लोगों को इबादत के लिए भी प्रेरित करती हैं। फिलहाल, सना के इस वीडियो को लेकर बहस अभी भी जारी है। जहां कुछ लोग उनकी सलाह का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स उनके लुक को लेकर सवाल उठा रहे हैं।