बॉलीवुड से आई एक दुखद खबर ने एक बार फिर से लाखों लोगों की आंखों को नम कर दिया है। जिस एक्टर की हंसी ने कभी पूरे देश को हंसाया। जिस कलाकार के डायलॉग सुनकर लोगों के चेहरे खिल उठते थे। वही कलाकार आज इस दुनिया में मौजूद नहीं है। और सबसे दर्दनाक बात यह है कि जिस पत्नी का सहारा वह बनना चाहते थे, जिंदगी आगे बढ़ाना चाहते थे, उसे ही वह एक गंभीर बीमारी से लड़ते हुए अकेला छोड़ गए। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह की।
वही सतीश जिन्होंने साराभाई वर्सेस साराभाई में इंद्रवदन साराभाई बनकर लोगों को खूब हंसाया था। लेकिन पर्दे पर दूसरों को हंसाने वाले इस एक्टर की असल जिंदगी में ऐसा दर्द छिपा था जिसकी कल्पना करना भी हम लोगों के लिए मुश्किल है। 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में सतीश शाह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत की खबर ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। दिवाली की खुशियों के बीच उनके निधन ने उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया था और अब उनकी पहली पुण्यतिथि पर एक बार फिर से उनकी जिंदगी के उस पहलू की चर्चा हो रही है जिसने लोगों को भावुक कर दिया था।
वो पहलू था उनकी पत्नी मधु शाह के लिए उनका प्यार। एक ऐसा प्यार जिसमें सतीश शाह अपनी जिंदगी के आखिर दिनों में भी अपने लिए नहीं बल्कि अपनी बीवी के लिए जीना चाहते थे। लेकिन अफसोस जिस जिंदगी को वह मधु के लिए थोड़ा और बढ़ाना चाहते थे वह जिंदगी उनका साथ छोड़कर चली गई। तो आखिर अब कैसी हैं सतीश की पत्नी मधु शाह?
क्या उन्हें आज भी अपने पति की कमी महसूस होती है? और जब इस कपल की कोई संतान नहीं थी तो उनके पीछे परिवार और संपत्ति की जिम्मेदारी किसके पास है? इन सभी सवालों के जवाब जानने से पहले आपको सतीश शाह और मधु शाह की उस कहानी के बारे में जानना होगा जो किसी फिल्म प्रेम कहानी से कम नहीं थी। सतीश शाह के निधन के बाद एक्टर सचिन पिलगावकर ने वो खुलासा किया था जिसने हर किसी को भावुक कर दिया था। सचिन पिलगावकर ने बताया था कि सतीश शाह की पत्नी मधु शाह अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रही थी। इस बीमारी में इंसान की याददाश्त और सोचने समझने की क्षमता धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। वहीं सतीश खुद भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें किडनी से जुड़ी परेशानी थी। उनका डायलिसिस चल रहा था और इससे पहले उनकी बाईपास सर्जरी भी हो चुकी थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके निधन से कुछ महीने पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। लेकिन इतनी परेशानियों के बावजूद उनके मन में एक ही चिंता थी कि उनके बाद मधु का क्या होगा। सचिन के मुताबिक सतीश शाह अपनी जिंदगी को और लंबा करना चाहते थे ताकि वह अपनी पत्नी की देखभाल कर सके। वह चाहते थे कि मधु को अकेले मुश्किलों का सामना ना करना पड़े और उन्हें जरूरी सहारा मिलता रहे। यही वो बात थी जिसने सतीश शाह के जाने के बाद उनकी प्रेम कहानी को एक नई भावुक पहचान दी लेकिन जिंदगी ने उन्हें इतना वक्त ही नहीं दिया कि वो अपनी पत्नी के साथ और कुछ साल बिता पाते। 25 अक्टूबर 2025 को उनका निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक किडनी फेलियर उनके निधन की वजह बना। वहीं सतीश के निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल उनकी पत्नी मधु शाह को लेकर उठा था। मधु शाह अल्जाइमर से पीड़ित हैं। इस बीमारी के कारण याददाश्त कमजोर हो जाती है और समय के साथ रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी आने लगती है
। सतीश शाह के निधन के समय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि परिवार के लोग इस बात को लेकर चिंतित थे कि मधु को उनके पति के जाने की खबर किस तरह से बताई जाए। उनकी बीमारी के कारण उन्हें इस बड़े सदमे का एहसास किस तरह होगा। इसे लेकर भी चिंता जताई गई थी। वहीं सतीश शाह की प्रार्थना सभा के दौरान मधु शाह की एक भावुक झलक सामने आई थी। उस मौके पर मशहूर सिंगर सोनू निगम ने सतीश के पसंदीदा गाने तेरे मेरे सपने को गाया था। मधु भी उनके साथ उस वक्त गुनगुनाती हुई नजर आई थी। तो इस कहानी का सबसे दर्दनाक पहलू यही है कि सतीश शाह अपनी पत्नी के लिए लंबी जिंदगी चाहते थे। लेकिन खुद ही उन्हें बीच रास्ते में छोड़कर चले गए। सतीश और मधु की शादीशुदा जिंदगी 5 समय से ज्यादा तक चली। दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा और कैमरों की जगाचंद से दूर अपनी एक दुनिया बसाई। लेकिन इस जोड़ी की ज़िंदगी में एक बात हमेशा ही लोगों की चर्चा का विषय बनी रही। दोनों का कोई बच्चा नहीं था। और अब सवाल आता है सतीश की संपत्ति का।
अक्सर ही किसी मशहूर कलाकार के निधन के बाद लोग यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने कितनी संपत्ति छोड़ी, और उनके बाद उसका मालिक कौन होगा? तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश की कुल संपत्ति करीब ₹5.5 करोड़ आकी गई थी। और जहां तक उनकी प्रॉपर्टी के वारिस का सवाल है तो सतीश और पत्नी मधु शाह उनके परिवार का अहम हिस्सा हैं।
लेकिन उनके निधन के बाद संपत्ति किसे और कैसे दी गई यह उनकी वसीयत में ही सामने आया होगा। वहीं उनके निधन के बाद उनकी विरासत से जुड़ी एक और खबर सामने आई थी। उन्हें मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई थी। वहीं सतीश का नाम आते ही लोगों को सारा भाई वर्सेस सारा भाई के इंद्र बदन सारा भाई की याद आ जाती है। उनकी कॉमिक टाइमिंग, चेहरे के हावभाव और डायलॉग बोलने का अंदाज ऐसा था कि दर्शक हंसने पर खुद भी मजबूर हो जाते थे। उनका करियर कई दशकों तक चला और उन्होंने फिल्मों और टीवी में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके करीबी दोस्त के मुताबिक उनकी सबसे बड़ी चिंता अपनी पत्नी मधु को लेकर ही थी और यही बात उनकी कहानी को दूसरों से अलग बना जाती है। सतीश साहब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके निभाए गए किरदार हमेशा ही दर्शकों के बीच जिंदा रहेंगे। ।