इनकी नईनई शादी हुई थी। तस्वीरों में नजर आ रही यह दुल्हन मुस्कान है और इनके साथ इनके दूल्हा यानी नीलेश नजर आ रहे। यह दोनों स्टे के लिए होटल में जाते हैं। होटल में स्टे भी करते हैं। इसके बाद न जाने ऐसा क्या होता है कि होटल के रूम नंबर 212 में मुस्कान की लाश बरामद हो जाती है। फौरन उनके मायके वाले को सूचना दी जाती है।
पिता वहां पहुंचते हैं तो कहते हैं कि मेरी बेटी का मर्डर हुआ है। मर्डर इसलिए क्योंकि उसके पीछे सिर पर काफी गंभीर चोटें आई जिसकी वजह से देखकर ऐसा लग रहा था कि उसके साथ हाथापाही या मारपीट की गई है और इसी की बदौलत उसकी जान गई है। आखिर मुकदमा हत्या का दर्ज कराया जाता है। क्या था पूरा मामला और क्यों नई नवेली दुल्हन को इस तरह से उसकी लाश वहां कमरे में बरामद होती है? उसके साथ रहने वाला उसका दूल्हा जो था यानी नीलेश उसने क्या किया था? आखिर यह क्या थी कहानी? एक मौत की मिस्ट्री कैसे सुलझ कर भी उलझ गई? एक पिता ने ऐसे बयान दिया जिसमें सवालों के घेरे में खुद दूल्हा आ पड़ा।
मामला यूपी के झांसी का है। जहां पर हाल ही में शादी हुई थी। आपको जो तस्वीरें हमने दिखाई है, यह 29 जून की तस्वीरें हैं। जहां पर झांसी में ही इनका एक अच्छे खासे बैंकेट हॉल में शादी रचाई गई थी। जहां पर मुस्कान और नीलेश खुश भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरें तमाम आप देख रहे हैं। एक तस्वीर में आपको नजर आ रहे हैं। मुस्कान के पिता और उनकी माता और उनके भाई-बहन भी नजर आ रहे होंगे जो कि स्टेज पर पहुंचे थे। उन्हें नहीं पता था कि 4 महीने बाद ही उनके बेटी की लाश उनके घर पर सफेद कफ़न में मिलेगी। आखिर क्यों मुस्कान के साथ क्या हुआ था? और जेई की तैयारी करने वाली वो रेलवे में जेईई का एग्जाम देने के लिए अपने मायके में गई थी। इस दरमियान ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से नीलेश मायके पहुंचता है और अपनी बीवी को वापस ले जाता है। कहता है कि मुझे अपनी बुआ या फिर मौसी से मिलने जाना है गणेश नगर में। इसे जाने दीजिए। पिता जो है लड़की के वो राजी हो जाते हैं और जाने देते हैं मुस्कान को और इसके बाद मुस्कान वो आखिरी बार अपने घर से 23 अक्टूबर रात 11:30 बजे निकलती है और जब सूचना मिलती है पुलिस के थ्रू तो पता चलता है कि मुस्कान अब इस दुनिया में नहीं रही। दरअसल पूरा माजरा आपको समझाते हैं। 29 जून को इनकी शादी होती है। 3 से 4 महीने पहले की यह बात है। यह शादी दोनों फैमिली की रजामंदी से हुई थी और मुस्कान जो है यूपी के झांसी की रहने वाली थी और इनके जो फैमिली जहां पर ससुराल है वो एमपी के विदिशा के रहने वाले हैं। यानी नीलेश और परिवार जो है उनका एमपी के विदिशा में रहने वाला था। यह शादी होती है और शादी के कुछ दिन बाद से ही उस घर में क्लेश होने लगा था। मुस्कान और उनके पति के बीच में। अब पिता बीच बचाव करने की कोशिश करते हैं। इस दरमियान 10 अक्टूबर को आपको बता दूं कि वह अपनी बेटी को घर ले आते हैं। बेटी जब घर आती है तो अपने पिता से वह खुलासा करती है जो सुनकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक जाता है। दरअसल बेटी बताती है कि जिससे शादी हुई है वह ऑलरेडी मैरिड था।
यानी शादीशुदा लड़के के साथ उस लड़की की 28 साल की मुस्कान की शादी हुई थी और शादी के बाद उसे पता चलता है कि उसकी तो ऑलरेडी इंदौर में एक वाइफ है और इतना ही नहीं उसका एक बच्चा भी है। यानी लड़की जो मुस्कान है उसका कहना था कि मेरे साथ चीटिंग हुआ है। मुझे बहला फुसलाकर ये चीजें तमाम जो है छिपाकर उससे शादी की गई थी और शादी के बाद से ही इन दोनों में क्लेश चल रहे थे। इसी दरमियान लड़की जो है अपने घर मायके आ जाती है क्योंकि वह रेलवे में जेई की तैयारी कर रही थी। उसे एग्जाम देना था।
उन ये लोग जब 10 अक्टूबर को अपने घर आती है तो इसी दरमियान 23 अक्टूबर को आता है उसका हस्बैंड नीलेश और उसके घर से उससे कहता है कि चलो बुआ के घर जाना है मिलने के लिए और गणेश विहार में उसकी बुआ नहीं मौसी वहां पर ले जाता है और इसके बाद जब वहां पिता को पता था कि वह मौसी के घर गया है। लेकिन जब फोन पर सूचना आती है तो बताया जाता है कि आप इस होटल में आ जाइए। जब होटल में पिता पहुंचते हैं तो उस होटल में कोई भी मौजूदगी नहीं होती। पिता को तो पता था कि वह अपने मौसी के घर लेके गया है। लेकिन जब पिता वहां होटल में पहुंचते हैं तो देखते हैं कि कोई भी नहीं था। इसके बाद वह दूसरे होटल पहुंचते हैं और वहां पता चलता है कि एक दिन का स्टे यानी 23 अक्टूबर रात को वो लेके गया था 11:30 23 से 24 अक्टूबर उसी होटल में स्टे किया था। यानी मियां बीवी जो थे दोनों हस्बैंड वाइफ दूल्हा दुल्हन उसी होटल के कमरा नंबर 212 में स्टे करते हैं। अगली सुबह जब उन्हें जाना था इस दरमियान वो बाहर निकलते हैं तभी कुछ सामान लेने के लिए लौट कर उस कमरे में आते हैं तो तब आप तस्वीरें देख सकते हैं कि जैसे ही मुस्कान अंदर दाखिल होती है।
इस दरमियान थोड़ा सा कुछ ऐसा होता है कि वो वहीं पर गिर जाती है। गिरने के बाद खुद को संभालने की कोशिश करती है। लेकिन वो संभल नहीं पाती और तभी होटल का जो स्टाफ होता है वो वहां आता है उसे ले जाने के ये लोग मुस्कान को उठाते हैं। उनका हस्बैंड जो होता है नीलेश और होटल का स्टाफ ये दोनों उठाकर ऑटो में ले जाते हैं। वहां से अस्पताल ले जाते हैं। जहां पर डॉक्टर उन्हें रेफर कर देते हैं सिविल हॉस्पिटल के लिए। वहां पर जाते हैं तो बताते हैं कि ब्रॉड डेड डिक्लेअ है। यानी नई नवेली दुल्हन मुस्कान जो है उसकी मौत हो गई थी। अब समझ नहीं आ रहा था कि उस होटल के कमरा नंबर 212 में ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से मुस्कान फर्श पर सिर के बल गिरी पड़ी मिलती है। क्या वहां पर फोर्सफुली उसे धक्का दिया गया था? क्योंकि पिता जो है मुस्कान के उनका साफ तौर पर कहना है कि उनकी बच्ची को जो चोट आई है वह देखकर ऐसा लग रहा है किसी ने धक्का दिया हो।
दीवार पर सिर मार दिया हो जिसकी वजह से इतना खून रिसा होगा और उसके बाद उसकी जान चली गई। इस पूरे मामले पर पिता ने क्या कहा वह सुन लीजिए। मेरी लड़के की शादी 29 जून को करी थी मैंने जेएस ग्रांड से हम और लड़का आया था परसों हम तो यह 23 तारीख के रात में 11:30 बजे हम और कल ये मुझसे झूठ बोल के लड़की को ले गया कहने लगे मैं अपनी मौसी के यहां ले जा रहा है गणेश विहार कॉलोनी तो ये लड़का ले गया तो मैंने कहा चले जाओ बेटा तो ये चली गई अब ये हमसे झूठ बोल के ले गया अब कहां ले गया ये पता नहीं आज फोन आया कि आप आ जाइए होटल ग्रैंड होटल यह रुद्र होटल रुद्र होटल अपने यहां है नहीं हमने फिर ढूंढा तो पता लगा ऋषभ होटल है तो ऋषभ होटल में जब हमने इनका बिल चेक किया तो बिल में मालूम पड़ा ये मेरे लड़की को अपनी मौसी के यहां ले जाके ये होटल में रुकाया था 23 तारीख को क्योंकि 23 तारीख से 24 तारीख तक का बिल है होटल का और इन्होंने जब मुझे फोन किया कहने लगे आप आ जाइए हम लोग जब पहुंचे तो पता लगा हम लोग ढूंढ रहे थे कहने लगे कपूर नर्सिंग होम आ जाइए कपूर नर्सिंग होम पहुंचे मेडिकल आ जाइए। मेडिकल पहुंचे तो कहने लगे इधर सिविल आ जाइए। तो सिविल में जब हम पहुंचे तो लड़की को हमने मृत पाया। अच्छा क्या जानकारी कैसे मर गई? अब ये वो कह रहा है कि गिर गई लेकिन गिरने से आप ये सोचिए कि 5 मिनट में लड़की क्या खत्म हो जाएगी? तो इसने क्या है मुंह पकड़ के दीवार में मार दिया। तो उसके सर में यहां पे चोट है। ऐसा क्यों लग रहा है? क्यों मारा है? क्योंकि इसके दूसरे औरतों से संबंध है। इसकी पहले से एक पत्नी है। अच्छा।
हां क्या कब जानकारी हुई? ये शादी करने के बाद जानकारी। किसने बताया था? ये हमारी लड़की ने बताया। बताया था कि इसका दूसरी औरत से इसके संबंध है। अच्छा हां। पत्नी है वो कहां रहती है? इंदौर में। अच्छा। उसके बच्चे अच्छे भी हैं। उसके बच्चे भी हैं। बच्चे क्या इसी के हैं? नहीं वो बच्चे इसके नहीं है। अब जो भी है लेकिन ये आए दिन उसी के वजह से मेरी लड़की को परेशान करते रहते हैं। अच्छा। क्या कहता था? ये कहता है वो बढ़िया है। ये अच्छी है। तुम बुरी हो। ऐसे कैसे शादी को शादी को अभी 29 जून से लगा लीजिए आप तीन चार महीने हुए चौथा महीना हुआ क्यों ले आए थे अभी आप लोग बच्ची को पेपर था 28 तारीख का 28 अभी जेई का तो मैंने कहा चलो बच्ची एग्जाम दे लेगी और कुछ दिन मेरे पास रह लेगी तो ये थोड़ी जानकारी थी कि ये अचानक आ जाएगा रात में और मेरी लड़की को सुबह-सुबह ले जाएगा तो उसे लालच होगी कि चलो अपन घूम आए तो वो बेचारी लड़की समझदार तो इतनी है नहीं तो इन लोगों ने बस ये पूरी प्लानिंग से आया होगा।
तो प्लानिंग के तहत इसने होटल में लड़की खत्म कर दी क्या करते थे पति पहले तो प्राइवेट जॉब करता था अभी 15 दिन पहले सोसाइटी मैनेजर में नौकरी लगी बैंक में इसकी कौन सी बैंक में ये एमपी ग्रामीण बैंक होती है इसमें मैनेजर के पद पर नौकरी लगी है अभी इसकी 15 दिन हुए हालांकि पिता का यह कहना है कि बेटी का मर्डर किया गया है क्योंकि पहले से उनका दामाद शादीशुदा था और बेटी को यह बात छिपाकर उसने ने शादी की थी। शादी के बाद उन्हें पता चलता है कि वह ऑलरेडी मैरिड है और उसके बच्चे हैं। इसको लेकर उन्होंने मामला भी दर्ज किया है और इस पूरे केस को लेकर पुलिस जो है इंक्वायरी भी कर रही है। जांच कर रही है। पति जो है नीलेश उसे अरेस्ट भी किया है ताकि पूछताछ में पता चल सके कि उसने आखिर मुस्कान के साथ होटल के कमरा नंबर 212 में क्या किया था।
इस पूरे मामले पर पुलिस ने क्या कहा वो सुन लीजिए। थाना कोतवाली के माध्यम से थाना सीपरी बाजार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाई गई है जिसका आपके क्षेत्र के किसी होटल में रुकना बताया गया है। सूचना पर तत्काल सीपीटी बाजार पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तो वहां एक महिला मृत अवस्था में थी और उसके साथ उसका पति वहां मौजूद था और पति द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मैं अपनी पत्नी के साथ बीती रात होटल ऋषभ में रुका हुआ था और आज सुबह जब हम लोग चेक आउट कर रहे थे।
उसी दौरान कमरे में गए थे तो अचानक खड़े हुए से मेरी बीवी गिर गई और फिर मैं होटल स्टाफ की मदद से उसको ऑटो में बैठाकर अस्पताल गया और वहां से मुझे जिला अस्पताल भेज दिया गया और यहां पर इसको मृत बता दिया गया। इस सूचना उसकी पूछताछ के बाद मौके पर ऋषभ होटल में यहां पर मौका मुयना किया गया और देखा गया तो यह रूम नंबर 212 में इनके सीसीटीवी फुटेज वगैरह यहां पर देखे गए हैं। तो 212 रूम नंबर में इनका रुकना प्रमाणित है और ये एक होटल स्टाफ के साथ दोनों पतिप्नी वहां गैलरी से रूम में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और वहां अचानक उस लड़की का गिरना भी सीसीटीवी में दिखाई पड़ रहा है। अब इसमें जो मृतका लड़की है।
ये नैना क्षेत्र की रहने वाली है। इसके पिता के जो भी तथ्य उनके द्वारा अवगत कराया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण जब स्पष्ट होगा उसके क्रम में आगे की विधिक कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। क्या मैडम पति पत्नी के बीच में झगड़ा भी हुआ है? नहीं पति से जितनी पूछताछ की गई है उसके क्रम में अभी तक ऐसा कोई उसके द्वारा तथ्य नहीं बताया गया। उसके द्वारा यही बताया गया कि वो अचानक गिर गई और इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज जो है यहां होटल का वो देखने से भी हो रही है और जिस समय वो गिरी है वहां होटल का एक स्टाफ भी मौजूद है। कुल मिलाकर शादी के तीन से चार महीने बाद एक लड़की की लाश उसके मायके पहुंचती है।
सोचिए जैसे पूरे खुशी से वहां पर विदाई किया होगा एक पिता ने वही पिता अब उसकी लाश लेने के लिए मोर्चरी के सामने खड़ा हुआ था। वो कहते नजर आते हैं कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जो सीसीटीवी ये सब तमाम चीजें दिख रही है उसमें ऐसा लग रहा है कि वो गिरी है। लेकिन गिरी है क्योंकि वो गिरने का पार्ट दिख रहा है। अंदर की चीजें नहीं दिख रही है कि क्या उसे फोर्सफुली धक्का दिया गया था या फिर क्या थी। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट जब सामने आएगा तब इसकी कहानी पता चल सकेगी कि आखिर इसके साथ यानी मुस्कान के साथ होटल नंबर 212 में हुआ क्या था। अब सोचिए एक बैंक मैनेजर खुद जो हस्बैंड है उसका नीलेश वह बैंक मैनेजर है और उसकी बीवी जो है पढ़ी लिखी है और वह खुद रेलवे की तैयारी कर रही थी कि जेई में उसका सिलेक्शन हो जाए। इस दरमियान ऐसा क्या होता है कि वो होटल जाते हैं। होटल के बाद अगली ही सुबह उसकी लाश वहां से बरामद की जाती है और शक के घेरे में कोई और नहीं बल्कि उसके साथ जाने वाला उसका हस्बैंड ही सामने आता है। पिता ने आरोप हस्बैंड पर लगाए हैं। यानी दामाद पर कि उसी ने हत्या की है। हत्या करने के बाद उसको को अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल आपको बता दें कि पुलिस जो है हर पहलू पर हर थ्यरी पर जांच कर रही है कि आखिर यह कहानी जितनी सीधी या सरल दिखाई दे रही है क्या उतनी ही सीधी सरल है या फिर मामले में कुछ दावपेच अभी भी है।