Cli

फिल्म रिलीज से एक दिन पहले हुई एक्टर की मौ;त… बेटे के साथ हुआ हादसा…

Uncategorized

एक ऐसा कलाकार जिसने अपनी कॉमेडी से पूरे देश को हंसाया जिसने करप्शन पर बात की, सरकारी दफ्तरों की पोल खोली और आम आदमी की परेशानियों को इस अंदाज में दिखाया कि लोग हंसते-हंसते सोचने पर मजबूर हो जाते थे। वो सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं बल्कि एक ऐसे कलाकार रहे जिन्होंने हंसी को समाज की सच्चाई दिखाने का हथियार बना लिया।

लेकिन उनकी अपनी जिंदगी में एक ऐसा दर्दनाक मोड़ आया जिसने उनके परिवार की दुनिया को उजाड़ कर रख दिया। उनकी आंखों में अपने बेटे के लिए सपने थे। वो चाहते थे कि उनका बेटा आगे बढ़े।

अपनी पहचान बनाए और जिंदगी में कामयाब हो। लेकिन किसे पता था कि खुशियों की शुरुआत से पहले ही जिंदगी ऐसी मोड़ ले लेगी जिसका दर्द परिवार के दिलों में हमेशा के लिए रह जाएगा। तो यह कहानी है मशहूर कॉमेडियन एक्टर और डायरेक्टर जसपाल भट्टी की। जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी उनकी जिंदगी की अहम साथी थी। दोनों ने साथ काम किया और सविता ने उनके पॉपुलर शो फ्लॉप शो में भी काम किया था। उनके दो बच्चे हैं। बेटा जसराज सिंह भट्टी और बेटी राबिया भट्टी। जसपाल भट्टी अपने बेटे को आगे बढ़ते देखना चाहते थे। उनकी फिल्म पावर कट में जसराज भी नजर आए थे। यह फिल्म उनके परिवार के लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं थी बल्कि उनके करियर की दिशा में एक बड़ा कदम भी थी। लेकिन जिंदगी ने इस परिवार को ऐसा दर्द दिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

25 अक्टूबर 2012 आज का वही दिन और यही वो तारीख थी जब जसपाल भट्टी इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए। सिर्फ 57 साल की उम्र में एक सड़क दुर्घटना ने उस सितारे की जिंदगी को छीन लिया जिसने अपनी कॉमेडी से करोड़ों लोगों को हंसाया था। वो अपनी पंजाबी फिल्म पावर कट के प्रमोशन के सिलसिले में भटिंडा से जालंधर जा रहे थे। उनके साथ उनका बेटा जसराज और फिल्म से जुड़े दूसरे लोग भी मौजूद थे। लेकिन शाहकोट के पास उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में जसपाल भट्टी गंभीर रूप से घायल हो गए।

लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके बेटे जसराज भी इस हादसे में घायल हुए थे। जरा सोचिए जिस बेटे के साथ वो अपने सपनों को पूरा करने के लिए सफर कर रहे थे। उसी सफर ने उनसे उनके पिता को छीन लिया। एक तरफ पत्नी सविता थी जिनके साथ उन्होंने जिंदगी और करियर का लंबा सफर तय किया था। दूसरी तरफ उनके दोनों बच्चे थे जिनके लिए पिता का साथ जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत था। लेकिन अब उनके पास पिता की यादें थी, उनकी बातें थी और उनका काम था और सबसे दर्दनाक बात यह थी कि उनकी फिल्म पावर कट उनकी मौत के अगले दिन रिलीज हुई। जिस फिल्म को लेकर वो इतने एक्साइटेड थे उसे रिलीज होते हुए देखने के लिए वह खुद मौजूद ही नहीं थे। जसपाल भट्टी की बात करें तो उनका जन्म 3 मार्च 1955 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

लेकिन उनका दिल सिर्फ इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं था। उन्होंने कार्टूनिस्ट के रूप में काम किया और बाद में अपने नुक्कड़ नाटकों के जरिए पहचान बनाई। उनका अंदाज बाकी कलाकारों से बिल्कुल अलग हुआ करता था और फिर आया दूरदर्शन का दौर जिसने उन्हें घर-घर में पॉपुलर बना दिया। उनका शो फ्लॉप शो आज भी इंडियन टेलीविजन के सबसे यादगार कॉमेडी शोज़ में गिना जाता है। इस शो में उन्होंने सरकारी दफ्तरों की सुस्ती, करप्शन, सिफारिश, भाई भतीजावाद और आम आदमी की परेशानियों को बेहद मजेदार तरीके से दिखाया था।

उनकी पत्नी सविता भट्टी भी इस शो का हिस्सा रही। इसके अलावा उल्टा पुल्टा और फुल टेंशन जैसे शोज़ के जरिए भी उन्होंने लोगों को एंटरटेन किया। फिल्मों में भी जसपाल भट्टी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने माहौल ठीक है जैसी फिल्म में काम किया। हिंदी फिल्मों में वह अब आप लौट चले और फना में भी दिखाई दिए थे। और फिर साल 2013 में उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। जसपाल भट्टी की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा बॉलीवुड कनेक्शन भी हम आपको बताएंगे जिसके बारे में आप शायद ना जानते हो। उनके बेटे जसराज सिंह भट्टी की शादी एक्ट्रेस यामी गौतम की छोटी बहन सुनीली गौतम से हुई है। दोनों की मुलाकात जसपाल भट्टी की फिल्म पावर कट के दौरान ही हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों करीब आए और उनके रिश्ते ने एक नया मोड़ ले लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जसपाल भट्टी के जिंदा रहते ही दोनों की सगाई हो चुकी थी। लेकिन अफसोस जसपाल भट्टी अपने बेटे की शादी होते हुए नहीं देख सके थे। नवंबर 2013 में जसराज और सुरीली शादी के बंधन में बंधे। यह परिवार के लिए खुशियों का मौका था। लेकिन उस खुशी के बीच एक बड़ी कमी भी थी और जिस पिता को अपने बेटे की शादी में सबसे आगे खड़ा होना चाहिए था वो वहां मौजूद नहीं थे और आज 25 अक्टूबर को जसपाल भट्टी की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया जा रहा है। उन्हें गुजरे कई साल हो चुके हैं। लेकिन उनका काम आज भी लोगों को हंसाता है। उनके बनाए किरदार, उनका सीधा साधा चेहरा और उनकी मजाक भरी बातें आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। उन्होंने अपनी जिंदगी में लोगों को हंसाने का काम किया। लेकिन उनके जाने की कहानी ने सबको रुला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *