अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से डरते हैं। उनकी बहन ने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर पोल खोल दी। श्वेता बच्चन ने अपनी भाभी के बारे में क्या कहा? अभिषेक ने बच्चन परिवार के ग्रुप के राज खोले। बयान वायरल हो रहा है।अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन से डरते हैं। जी हां, बिल्कुल। और ये हम नहीं कह रहे, उनकी बहन श्वेता बच्चन ने कहा है; चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी कि जूनियर बच्चन ने कैसे जवाब दिया।दरअसल, करण जौहर का फेमस चैट शो, कॉफी विद करण, इन दिनों फिर से खबरों में है। शो के नए एपिसोड और पुराने सितारों के खुलासे सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन वाला एक पुराना एपिसोड भी फिर से चर्चा में आ गया है।
इस एपिसोड में दोनों भाई-बहनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे खुलासे किए जो आज भी फैंस को एंटरटेन करते हैं।शो के रैपिड-फायर राउंड में, करण जौहर ने अभिषेक से एक सवाल पूछा जो सीधे उनकी घर की लाइफ की तरफ इशारा करता था। करण जौहर ने पूछा कि क्या अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन से ज्यादा डरते हैं या अपनी मां जया बच्चन से।सवाल सुनते ही अभिषेक ने तुरंत जवाब दिया कि वो अपनी मां, जया बच्चन से ज्यादा डरते हैं। लेकिन अपने भाई का जवाब सुनकर श्वेता भला कैसे चुप रहती? उन्होंने तुरंत बीच में टोकते हुए कहा कि अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या से डरते हैं।
बहन की टिप्पणी के बाद अभिषेक भी पीछे हटने वाले नहीं थे। श्वेता को टोकते हुए उन्होंने कहा, “ये उसका रैपिड-फायर राउंड है। इसलिए उसे चुप रहना चाहिए।”उन्होंने बच्चन परिवार के अंदर क्या चलता है उसकी भी एक झलक दी। खास तौर पर परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में किए गए खुलासे काफी एंटरटेनिंग थे।
जैसे नॉर्मल घरों में होता है, बच्चन परिवार का भी एक फैमिली ग्रुप है। लेकिन इस ग्रुप में लोगों की आदतें एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। कोई सुबह-सुबह मैसेज भेजने में आगे है, तो किसी को मैसेज पढ़ने के लिए भी अलग से याद दिलाना पड़ता है।अभिषेक और श्वेता के मुताबिक, उनकी मां जया बच्चन फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में सबसे ज्यादा एक्टिव हैं। वो हर दिन “गुड मॉर्निंग” मैसेज और इमोशनल वीडियोज भेजती रहती हैं।हालांकि, अमिताभ बच्चन का स्टाइल बिल्कुल अलग है। बिग बी अपने ब्लॉग और दूसरी पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करते रहते हैं। लेकिन व्हाट्सएप पर उनकी एक्टिविटी बहुत कम है। अभिषेक ने खुलासा किया कि अगर परिवार के लोगों को अमिताभ बच्चन से कोई जरूरी मैसेज पढ़वाना हो, तो उन्हें पहले अलग से एक नॉर्मल टेक्स्ट भेजना पड़ता है। तभी बिग बी व्हाट्सएप खोलकर मैसेज चेक करते हैं।
जहां तक ऐश्वर्या राय बच्चन की बात है, अभिषेक ने बताया था कि वो भी व्हाट्सएप पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। उन्हें मैसेज और कॉल का जवाब देने में बहुत लंबा समय लगता है।बच्चन परिवार के बारे में ये सब जानकर फैंस काफी एक्साइटेड थे और आज भी इन बातों को याद करते हैं।