33 मिनट पहले एग्जिट और अब ₹1 करोड़ 20 लाख का नोटिस। कच्चा बादाम गाने से फेमस हुई एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा एक बार फिर से चर्चा में है। क्यों? क्योंकि 15 अक्टूबर को कानपुर के मोती झील के लाजपत भवन में नगाड़ा नाइट डांडिया का कार्यक्रम हुआ। अंजलि अरोड़ा को भी इस कार्यक्रम में शामिल होना था। 7:30 बजे उस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रात करीब 9:52 पर अंजलि वहां [संगीत] पहुंची। सिर्फ 12 मिनट बाद इसके वो कार्यक्रम छोड़कर चली गई। दरअसल अंजलि के मंच पर पहुंचने से पहले वहां मौजूद लोग फिल्मी गानों पर डांडिया कर रहे थे। अंजलि ने भी ऑडियंस के साथ डांस किया।
कुछ ही मिनट बाद अंजलि ऑडियंस से नाराज हो गई। उन्होंने माइक हाथ में लेकर कहा, “यह कैसा इंतजाम है?” यहां तो ऑडियंस को देखा नहीं जा रहा। यह बोलने के बाद उन्होंने फिर से डांस करना शुरू किया। इसी बीच डीजे ने कच्चा बादाम गाना बजा दिया। वही गाना जिससे अंजलि फेमस [संगीत] हुई थी। लेकिन कच्चा बादाम गाना बजते ही अंजलि ने डांस रोक दिया। गाना बंद हुआ तो अंजलि ने कार्यक्रम के [संगीत] इंतजामों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा यह कैसा इंतजाम है? इस तरह कानपुर में कोई आर्टिस्ट नहीं आएगा। [संगीत] इसके बाद वो डीजे के पास पहुंची।
उन्होंने गुस्से में कहा कि क्या आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती? बुलाइए ऑर्गेनाइजर को। कहां है मैनेजमेंट? इसके बाद अंजलि ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से माफी [संगीत] मांगी और कहा कि वह अब यहां नहीं रुक सकती। इसके बाद वह अचानक बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चली गई। आयोजकों का आरोप है कि तय शर्तों के मुताबिक अंजलि को 45 मिनट का प्रोग्राम करना था। मतलब 45 मिनट उस कार्यक्रम में रहना था। लेकिन वह 12 मिनट में ही वहां से चली गई। आयोजकों का यह भी दावा है कि अंजलि को इस प्रोग्राम के लिए ₹75,000 दिए गए थे। उनके मुताबिक इस इंसिडेंट के बाद स्पों्सर्स ने पेमेंट [संगीत] की पूरी रकम रोक ली। इसी से उन्हें लगभग ₹ लाख का नुकसान हुआ। मामले में आयोजकों ने स्वरूप नगर थाने में शिकायत देकर अंजलि के खिलाफ एफआईआर [संगीत] दर्ज कराने की भी मांग की है। आपको बता दें कि इस मामले में 19 अक्टूबर को Instagram पर तीन वीडियो शेयर कर अंजलि ने भी अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि जब मैं कानपुर पहुंची तो मुझे एक गाड़ी लेने आई। [संगीत] गाड़ी में पहले से ही तीन लोग बैठे थे। मुझे लगता है कि किसी महिला कलाकार को लेने आने वाली गाड़ी में उसकी सुरक्षा और सहजता का ध्यान रखा जाना चाहिए।
इसके [संगीत] बाद अंजलि ने यह भी कहा कि जब मैं होटल पहुंची तो वहां लॉबी में कई लोग मौजूद थे। करीब 25 लोग मुझे कमरे तक छोड़ने आए। मैं उस समय खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी। इसके बाद भी जब मैंने रूम सर्विस से खाना आर्डर किया तो भी वेटर के साथ तीन लड़के मेरे कमरे में आए। मेरे साथ फोटो खिंचवाने की जिद करने लगे। क्या किसी [संगीत] महिला के साथ ऐसा व्यवहार सही है? ऐसा अंजलि ने वीडियो में पूछा था। इसके अलावा अंजलि ने कार्यक्रम के दौरान एक लड़की के बाल और कपड़े जलने की घटना का भी जिक्र किया। कहा कि ऐसा होना किसकी जिम्मेदारी है? ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं [संगीत] किया जा सकता। वहीं कच्चा बादाम गाने को लेकर भी अंजलि ने यह कहा कि यह गाना मेरी पहचान से जुड़ा है। मैं इसका अपमान क्यों करूं। इन सब विवाद के बीच अब अंजलि अरोड़ा को ₹1 करोड़ ₹ लाख का लीगल नोटिस भेजा गया है। [संगीत] ऐसे में देखना होगा कि दोनों पक्ष अपने-अपने दावों को लेकर आगे क्या कदम उठाते हैं। फिलहाल इस खबर में इतना ही। इसकी स्क्रिप्टिंग की है साथी रक्षा ने। मैं हूं नीरज और आप देखते रहिए [संगीत] द लल्लन टॉक।