Cli

गोविंदा सुनीता के रिश्तों पर पहली बार खुलकर बोले एक्टर, नसीब चुराने को लेकर कही ये बात!

Uncategorized

सुपरस्टार गोविंदा और सुनीता उजाचा का बिगड़ता रिश्ता हर किसी की जुबान पर है। सुनीता तो इस पर खुलकर बेबाक होकर बोलती हैं लेकिन गोविंदा अक्सर चुप्पी साधे दिखाई देते हैं। गोविंदा कुछ एक बार बोले भी लेकिन उन्होंने कभी सुनीता को भला बुरा कहे बिना ही अपनी बात रखी है। वहीं अब गोविंदा ने ऐसा स्टेटमेंट दे दिया है कि जो काफी वायरल हो रहा है। वहीं दरअसल हाल ही में गोविंदा ने एक इंटरव्यू में जो है खुलासा किया कि

उनके और सुनीता ओझा के रिश्ते में कैसे खराबी होनी शुरू हुई। इस पर पहली बार गोविंदा ने अपने दिल की बात रखते हुए कहा, “आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं।” गोविंदा ने ऐसा इशारा पहली बार किया और गोविंदा का इस बयान ने काफी हलचल पैदा कर दिया। गोविंदा का यह इंटरव्यू भी रिलीज़ नहीं हुआ है। ऐसे में सुपरस्टार के इस वन लाइनर ने ही फैंस को बाकी के सच्चाई जानने के लिए एक्साइटेड कर दिया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि सुनीता ने टॉल टेल्स कोलकाता में एक बातचीत के दौरान कहा था कि वह अपनी जिंदगी में जो भी महसूस करती हैं, उसे सच-सच बताती रहेंगी। बाकी सब भगवान पर छोड़ देंगी। वह नहीं चाहती कि उनके और गोविंदा के बीच की परेशानियां का असर उनके बच्चों पर पड़े। वहीं सुनीता ने साफ कहा कि बच्चे अपने पिता के साथ कैसा रिश्ता रखना चाहते हैं।

यह उनका अपना फैसला है। वह कभी उनसे गोविंदा से रिश्ता तोड़ने के लिए नहीं कहेंगी। उन्होंने कहा मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो बच्चों से कहे कि वह अपने पिता को छोड़ दें। यह उनका अपना फैसला है क्योंकि वह उनके पिता हैं। सुनीता ने यह भी कहा और यह भी सवाल उठाया कि हर बार महिलाओं से ही समझौता करने की उम्मीद क्यों की जाती है? उन्होंने कहा कि महिलाओं को ही क्यों दुख सहना चाहिए और तनाव में जीना चाहिए। वहीं आपको बता दें सुनीता ने आगे कहा कि वो फाइनेंशियल रूप से आत्मनिर्भर हैं और अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले सकती हैं।

उन्होंने साफ कहा कि वो किसी पर निर्भर नहीं है और जो सच है वह बोलेंगी। उनका कहना है कि वह अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों में उलझकर अपना काम खराब नहीं करना चाहती। वह चाहती हैं कि इन सबके बीच भी उनका काम चलता रहे। गोविंदा के साथ अपने रिश्तों में आई दूरी पर बात करते हुए सुनीता ने कहा कि शायद अब उन्हें वह खुशी कहीं और मिल रही है जो सुनीता है उन्हें 40 साल में नहीं दे पाई। सुनीता ने कहा कि अगर गोविंदा खुश हैं तो वह चाहते हैं कि वह खुश रहें। उन्होंने यह भी कहा कि निजी जिंदगी की कंट्रोवर्सी को ज्यादा बढ़ाने से दोनों की छवि और काम पर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *